फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mufti govt will soon issue notification on farmers waived

JK के किसानों का आधा कर्ज माफ करने की अधिसूचना जल्द

Sat, 04 Jul 2015 01:48 PM IST
Updated Sat, 04 Jul 2015 01:48 PM IST
विज्ञापन
mufti govt will soon issue notification on farmers waived

राज्य सरकार के बजट में की गई घोषणा के मुताबिक एक लाख रुपये तक के ऋण पर किसानों को 50 फीसदी छूट देने की अधिसूचना जल्द ही जारी कर दी जाएगी। अमर उजाला से बातचीत में डॉ. द्राबू ने कहा कि रियासत को विनाशकारी बाढ़ के दंश से उबारने में केंद्र सरकार भरपूर सहयोग कर रही है।

विज्ञापन


बाढ़ पुनर्वास तथा प्रबंधन प्रोजेक्ट की इसी महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घोषणा कर सकते हैं। वर्ल्ड बैंक ने भी 1400 करोड़ रुपये देने की मंजूरी दे दी है। वर्ल्ड बैंक से और अधिक मदद के लिए भी बातचीत चल रही है।
विज्ञापन


डॉ. हसीब द्राबू ने कहा कि रियासत की वित्तीय हालत को देखते हुए सोनार के हथौड़े की तरह काम कर रहा हूं। धीरे-धीरे ठोक बजाकर चीजों को सही फार्मूले पर फिट कर रहा हूं ताकि राज्य की आर्थिक स्थिति एक शक्ल ले सके। दावा किया कि जल्द ही राज्य की आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

निजाम बदलने में छह-आठ महीने लगेंगे

mufti govt will soon issue notification on farmers waived

डॉ. द्राबू ने स्वीकार किया कि राज्य की वित्तीय स्थिति खस्ता हाल है। बाढ़ ने अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है। पिछली सरकार की बदइंतजामी ने भी माली हालत खराब करके रख दी है। साढ़े नौ हजार करोड़ की देनदारी है। सात हजार करोड़ की देनदारी अकेले पावर सेक्टर की है।

ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है कि अगले दो महीने में पावर सेक्टर की देनदारी खत्म हो जाए। 18-20 महीने से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा था, लेकिन अब इस स्थिति में बदलाव आया है और लोगों को वेतन मिलने लगा है।

दावा किया कि छह-आठ महीने का समय लगेगा, लेकिन स्थिति बदल जाएगी। वित्त मंत्री ने कहा कि रियासत की खराब माली हालत से वे विचलित नहीं हैं।

यहां विकास के लिए पैसा कहां से आएगा, इसकी भी चिंता नहीं है। पैसा लाना आसान है, लेकिन उसे ईमानदारी तथा पारदर्शिता से खर्च करना काफी मुश्किल है। कोशिश है कि विकास के लिए मिला पैसा भ्रष्टाचार की भेंट न चढ़े और सतह पर काम होता दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed