फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mufti govt approved 162 cr for Kathua and 86 million for Samba

कठुआ और सांबा के लिए मुफ्ती सरकार ने खोला खजाना

Sun, 21 Jun 2015 01:28 PM IST
Updated Sun, 21 Jun 2015 01:28 PM IST
विज्ञापन
mufti govt approved 162 cr for Kathua and 86 million for Samba

मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन तथा कृषि क्षेत्र सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होंने कठुआ जिले के लिए 162.18 करोड़ तथा सांबा जिले के लिए 86.62 करोड़ रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी।

विज्ञापन


कठुआ तथा सांबा जिले के विकास बोर्ड की बैठकों में उन्होंने कहा कि कठुआ रियासत का गेटवे तथा सांबा इंडस्ट्रियल हब है। इन दोनों जिलों में विकास की गंगा बहाने और प्रभावी परियोजनाओं को परवार चढ़ाने की हिदायत देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नई वित्तीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाया जाए, जिसमें विकेंद्रीकरण पर बल दिया गया है।
विज्ञापन


इसमें जिलों की काफी प्रभावी भूमिका है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन तथा कृषि सरकार की प्राथमिकताओं में है। उन्होंने योजनाओं के लिए जारी धनराशि का उपयोग करने की हिदायत देते हुए कहा कि इसका उपयोग इस आधार पर हो जिससे चल रहे कार्य समय पर पूरा हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजनाओं को अमली जामा पहनाना गठबंधन सरकार का एजेंडा

mufti govt approved 162 cr for Kathua and 86 million for Samba

अस्पतालों में डाक्टरों तथा नर्सों की कमी पर चिंता जताते हुए कहा कि नई भर्ती नीति से इस कमी को पूरा किया जा सकेगा। सांबा की बोर्ड मीटिंग में उन्होंने इस छोटे से जिले में साक्षरता दर 81 प्रतिशत होने की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखना सरकार की प्राथमिकताओं में है।

सरकार कोशिश करेगी कि ये स्कूल देश के शीर्ष स्कूलों में शामिल हो सकें। उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने कहा कि विकास योजनाओं को अमली जामा पहनाना गठबंधन सरकार की एजेंडा में शामिल है। उन्होंने इसके लिए वित्त मंत्री डा. हसीब द्राबू के कार्यों की सराहना की। केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन तथा निर्वाचित प्रतिनिधियों के बीच भी बैठक होनी चाहिए ताकि जिला योजना लोगों की आकांक्षाओं तथा आवश्यकताओं के अनुरूप बन सके।

जिला विकास बोर्ड के सदस्य केंद्र सरकार के फ्लैगशिप प्रोग्राम का अधिकाधिक प्रचार प्रसार करे। इसके पूर्व वित्त मंत्री डा. द्राबू ने नई वित्तीय स्कीम की जानकारी दी जिससे पंचायत प्रोजेक्ट, जिला विकास कार्य, केंद्र सहायतित परियोजनाओं तथा पुनर्वास कार्यक्रम की प्रगति हो सके।

क्या म‌िला दोनों ज‌िलों को

mufti govt approved 162 cr for Kathua and 86 million for Samba
कठुआ के फैसले
1. सड़कों को दुरुस्त किया जाए, तीन साल तक ठेकेदार करेंगे रखरखाव
2. एम्यूजमेंट पार्क की स्थापना
3. बसोहली पेंटिंग को बढ़ावा देना
4. शहर में पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करना
5. रेन वाटर हार्वेस्टिंग को प्रचलित करना, पानी की टंकी के लिए जमीन की तलाश करना
6. मैंगो विलेज की स्थापना के लिए योजना बनाना, ताकि हार्टीकल्चर सेक्टर को बढ़ावा मिल सके
7. हीरानगर गर्वनमेंट स्कूल को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करना, स्मार्ट रूम तथा ई-लर्निंग शुरू करना

सांबा के फैसले
1. जिला अस्पताल में ब्लड बैंक की स्थापना करना
2. बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल को मॉडल स्कूल बनाना
3. एएमटी स्कूल की स्थापना करना
4. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को मजबूत करना
5. बाढ़ नियंत्रण के कार्यों को प्राथमिकता पर करना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed