फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   MSIL to set up an oxygen plant in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर: एमएसआईएल प्रदेश में दो ऑक्सीजन प्लांट लगाएगा

Thu, 27 May 2021 12:42 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 27 May 2021 12:42 PM IST
सार

उप-राज्यपाल ने स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्तीय सचिव अटल डुलू को दो संयंत्रों की शीघ्र स्थापना की प्रक्रिया का निर्देश दिया।

विज्ञापन
MSIL to set up an oxygen plant in Jammu and Kashmir
ऑक्सीजन प्लांट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑटोमोबाइल निर्माता मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत जम्मू-कश्मीर में 500 लीटर प्रति मिनट की क्षमता के दो ऑक्सीजन पीएसए जेनरेटर प्लांट लगाने की सहमति जताई है।

विज्ञापन


उप-राज्यपाल की अपील पर कारपोरेट क्षेत्र एमएसआईएल की ओर से जम्मू और श्रीनगर के मेडिकल कालेज में एक-एक प्लांट स्थापित किया जाएगा। ये प्लांट जून के पहले सप्ताह में स्थापित करने की उम्मीद है। इस पर 1.30 करोड़ रुपये की लागत आएगी। 
विज्ञापन


नेकां के प्रांतीय अध्यक्ष व अध्यक्ष व्हीकलेड्स ग्रुप ऑफ कंपनीज देवेंद्र सिंह राणा ने उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात कर एमएसआईएल के फैसले से अवगत कराया। उप-राज्यपाल ने इस महामारी में जम्मू-कश्मीर के लोगों की सेवा के लिए आगे आने के लिए एमएसआईएल और इसके शीर्ष प्रबंधन अध्यक्ष आरसी भार्गव और प्रबंध निदेशक केनिची आयुकावा का धन्यवाद किया। उन्होंने अन्य कारपोरेट क्षेत्र से भी आगे आने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- आपदा में बढ़े अपराध: फौजी को एक युवती ने दिखाया अपना अश्लील वीडियो, फिर दी ऐसी धमकी

यह भी पढ़ें- कोरोना ने बढ़ाया दर्द: जम्मू में लटके 4000 ऑपरेशन, 19 अप्रैल से बंद है सर्जरी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed