जम्मू में मां ने बेटे के पांव में डाल दी बेड़ियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे के घर से बार-बार भाग जाने से आजिज आकर एक मां ने अपने बेटे के पांव में लोहे की बेड़ियां डाल दीं। उसे मदरसे में छोड़ आई। जम्मू शहर के बठिंडी इलाके में एक मदरसे में एक बच्चे के बेड़ियों से बंधे होने की तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल होनेे से बवाल मच गया। आननफानन में पुलिस को मामले की जांच करनी पड़ी।
जांच करने के बाद पाया गया कि महिला अपने बेटे के घर से बार-बार भाग जाने से तंग आ गई थी। हालांकि, कुछ देर बाद महिला अपने बेटे को खुद ही वापस ले गई गई थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बर्मा के कुछ लोग नरवाल में रहते हैं। वहां रहने वाली बर्मा की ही एक महिला ने रविवार को अपने 9 साल के बेटे को बठिंडी ले जाकर एक मदरसे में बेड़ियों से बांध दिया। तभी पास में रहने वाले किसी शख्स ने ये तस्वीरें सोशल साइट व्हाट्स ऐप पर डाल दीं।
मदरसे में जाकर बच्चे को बेड़ियों से बांधा
इसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। आननफानन में पुलिस की तरफ से जांच के आदेश दे दिए गए। एसपी शहजाद सलारिया का कहना है कि नरवाल में रहने वाली महिला से पुलिस ने पूछताछ की। उसने बताया कि उसका बेटा पहले कागज एवं कबाड़ एकत्र करने का काम करता था।
अब उसे मदरसे में पढ़ने के लिए भेजा गया तो रोज-रोज घर से भाग जाता था। इससे तंग आकर उसने मदरसे में जाकर उसको बेड़ियों से बांध दिया। बच्चा मां-बाप के पास है। उनको हिदायत दी गई है कि दोबारा ऐसा नहीं होना चाहिए। चेतावनी दी गई है कि ऐसा दोबारा करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
चाइल्ड लाइन जम्मू के प्रोजेक्ट निदेशक सुरेश कुमार का कहना है कि बच्चों पर होने वाले अपराध के लिए चाइल्ड लाइन बना है। कहीं से जानकारी प्राप्त हो तो वह तुरंत कार्रवाई करते हैं। इस मामले की उन तक जानकारी नहीं पहुंची थी।