फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   mother detained his son in a school in jammu

जम्मू में मां ने बेटे के पांव में डाल दी बेड़ियां

Wed, 19 Oct 2016 11:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 19 Oct 2016 11:35 AM IST
विज्ञापन
mother detained his son in a school in jammu
बच्चे को बेड़ियों से बांधा - फोटो : डेमो फोटो

बेटे के घर से बार-बार भाग जाने से आजिज आकर एक मां ने अपने बेटे के पांव में लोहे की बेड़ियां डाल दीं। उसे मदरसे में छोड़ आई। जम्मू शहर के बठिंडी इलाके में एक मदरसे में एक बच्चे के बेड़ियों से बंधे होने की तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल होनेे से बवाल मच गया। आननफानन में पुलिस को मामले की जांच करनी पड़ी।

विज्ञापन


जांच करने के बाद पाया गया कि महिला अपने बेटे के घर से बार-बार भाग जाने से तंग आ गई थी। हालांकि, कुछ देर बाद महिला अपने बेटे को खुद ही वापस ले गई गई थी।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बर्मा के कुछ लोग नरवाल में रहते हैं। वहां रहने वाली बर्मा की ही एक महिला ने रविवार को अपने 9 साल के बेटे को बठिंडी ले जाकर एक मदरसे में बेड़ियों से बांध दिया। तभी पास में रहने वाले किसी शख्स ने ये तस्वीरें सोशल साइट व्हाट्स ऐप पर डाल दीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मदरसे में जाकर बच्चे को बेड़ियों से बांधा

mother detained his son in a school in jammu
बेड़ियों से बांधा - फोटो : Demo Pic.

इसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। आननफानन में पुलिस की तरफ से जांच के आदेश दे दिए गए। एसपी शहजाद सलारिया का कहना है कि नरवाल में रहने वाली महिला से पुलिस ने पूछताछ की। उसने बताया कि उसका बेटा पहले कागज एवं कबाड़ एकत्र करने का काम करता था।

अब उसे मदरसे में पढ़ने के लिए भेजा गया तो रोज-रोज घर से भाग जाता था। इससे तंग आकर उसने मदरसे में जाकर उसको बेड़ियों से बांध दिया। बच्चा मां-बाप के पास है। उनको हिदायत दी गई है कि दोबारा ऐसा नहीं होना चाहिए। चेतावनी दी गई है कि ऐसा दोबारा करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। 

चाइल्ड लाइन जम्मू के प्रोजेक्ट निदेशक सुरेश कुमार का कहना है कि बच्चों पर होने वाले अपराध के लिए चाइल्ड लाइन बना है। कहीं से जानकारी प्राप्त हो तो वह तुरंत कार्रवाई करते हैं। इस मामले की उन तक जानकारी नहीं पहुंची थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed