फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mother-daughter rescued after being hit by avalanche in Poonch, admitted to hospital

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में हिमस्खलन की चपेट में आने से मां-बेटी को बचाया, अस्पताल में कराया गया भर्ती 

Sun, 09 Jan 2022 01:44 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 09 Jan 2022 01:44 AM IST
सार

पुंछ के सुरनकोट इलाके में हिमस्खलन की चपेट में आने से मां-बेटी करीब एक घंटे तक दबे रहे। आसपास के लोगों की इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने बचाव अभियान चलाया। 
 

विज्ञापन
Mother-daughter rescued after being hit by avalanche in Poonch, admitted to hospital
पुंछ में बर्फबारी के बीच फंसा ट्रक - फोटो : मुनीष शर्मा

विस्तार

सुरनकोट के पहाड़ी गांव मनेई में एक मां और उसकी नाबालिग बेटी हिमस्खलन में बर्फ के करीब चार फुट नीचे दब गईं। करीब एक घंटे बाद जब परिजन और आसपास के लोगों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य चलाते हुए कड़े प्रयास से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी पहचान नसरीन अख्तर पत्नी मोहम्मद आरिफ और पुत्री जाहिरा कौसर (10) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


शनिवार दोपहर बाद सुरनकोट के पहाड़ी गांव मनेई निवासी मोहम्मद आरिफ की पत्नी नसरीन अख्तर बेटी जाहिरा को साथ लेकर घर से नीचे की तरफ कुछ दूरी पर स्थित प्रकृति जलाशय से पानी लेने के लिए निकली थी। इस दौरान हिमस्खलन होने से वह बीच रास्ते में ही बर्फ के नीचे दब गईं।
विज्ञापन


करीब एक घंटा बीत जाने पर जब दोनों वापस नहीं लौटीं तो परिजनों ने आस पड़ोस के लोगों को साथ लेकर उनकी तलाश शुरू की। जहां पर उन्होंने बर्फ के तोदों से  जलाशय की तरफ जाने वाले रास्ते को बंद पाया। उन्हें आशंका हुई कि कहीं वह इन बर्फ के तोदों के नीचे तो नहीं दब गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों एवं ग्रामीणों ने बर्फ हटाने का काम शुरू किया। कुछ मिनटों में मां को बेहोशी की हालत में बर्फ में दबे पाया और उसे बाहर निकाला। कुछ दूरी पर बच्ची को बर्फ के नीचे को भी दबे पाया। वह होश में थी, जिसके बाद उसे भी बर्फ हटाकर बाहर निकाला, जिससे दोनों जिंदा बच गईं।


दोनों को बर्फ से निकाल कर घर पहुंचाया गया। जहां से बाद में उन्हें नजदीकी प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में जांच के लिए ले जाया गया। जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed