{"_id":"48b9a55bb267733312a4a291c2d124a4","slug":"most-voters-in-the-last-phase-of-elections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरी चरण के चुनाव में सबसे ज्यादा मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरी चरण के चुनाव में सबसे ज्यादा मतदाता
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 13 Dec 2014 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरी और पांचवें चरण के विधानसभा चुनाव में मतदाता और मतदान केंद्रों की संख्या अन्य चरणों के मुकाबले अधिक है। पांचवें चरण में बीस दिसंबर को जम्मू संभाग के तीन जिलों कठुआ, जम्मू और राजोरी जिले की बीस विधानसभा सीटों पर मतदान होना है।
विज्ञापन
पांचवें चरण में 1828904 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे। इनमें 959011 पुरुष और 869891 महिला मतदाता शामिल होंगे। मतदान को साफ-सुथरे ढंग से करवाने के लिए आयोग ने आखिरी चरण में 2366 मतदान केंद्र बनाए हैं।
विज्ञापन
इनमें जम्मू जिले की 11 विधानसभा सीटों में 1224 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जबकि कठुआ जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों में 625 मतदान केंद्र रहेंगे। राजोरी जिले की चार विधानसभा सीटों के लिए 517 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
पांचवें चरण में कठुआ जिले की बनी, बसोहली, कठुआ, बिलावर और हीरानगर विधानसभा सीट के लिए मतदान होना है। वहीं जम्मू जिले की 11 विधानसभा सीटों में नगरोटा, गांधीनगर, जम्मू पश्चिम, जम्मू पूर्व, बिश्नाह, आरएस पुरा, सुचेतगढ़, मढ़, रायपुर दोमाना, अखनूर और छंब विधानसभा क्षेत्र शामिल है।
राजोरी के चार विधानसभा सीटों में नौशेरा, दरहाल, राजोरी और कालाकोट विधानसभा सीट पर बीस दिसंबर को मतदान होगा।