{"_id":"64a72e3b86053c9bb60a122a","slug":"most-expensive-tomato-sold-in-udhampur-jammu-kashmir-running-rate-of-rs-150-per-kg-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिगाड़ा बजट: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सबसे महंगा बिक रहा टमाटर, 150 रुपये किलो चल रहे रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिगाड़ा बजट: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सबसे महंगा बिक रहा टमाटर, 150 रुपये किलो चल रहे रेट
Fri, 07 Jul 2023 02:42 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 07 Jul 2023 02:42 AM IST
सार
जम्मू कश्मीर में टमाटर के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उधमपुर में 150 रुपये किलो टमाटर बिक रहे हैं। इसके अलावा जम्मू समेत अन्य जिलों में 120 से 130 रुपये किलो टमाटर मिल रहे हैं।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में टमाटर बेचता दुकानदार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दाम को लेकर टमाटर दिनोंदिन सुर्ख होता जा रहा है। शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में टमाटर का दाम सबसे ज्यादा रहा। यहां 150 रुपये किलो प्रचून में टमाटर बिका, वहीं जम्मू शहर में टमाटर का भाव 120 रुपए किलो रहा। महंगे टमाटर ने भारतीय रसोई में पकने वाले व्यंजनों का स्वाद और रंग दोनों फीके कर दिए हैं।
विज्ञापन
हालात यह हैं कि गरीब और निम्न मध्यम वर्ग की रसोई से तो टमाटर गायब ही हो गए हैं। स्थानीय लोगों को कहना है कि टमाटर ही नहीं बीन्स, भिंडी, घिया, शिमला मिर्च, कटहल, बैंगन और अरबी के दाम भी 50 रुपये से ऊपर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी सुधा देवी, आशू शर्मा, राजरानी, अनु गुप्ता व अन्य महिलाओं ने बताया कि अन्य सब्जियों के साथ टमाटर के दाम में हुई भारी बढ़ोतरी ने उन्हें रसोई संभालने में मुश्किल कर दी है। उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों में टमाटर के दाम अचानक बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
150 रुपये प्रति किलो टमाटर होने से रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। बीन्स, भिंडी, शिमला मिर्च, कटहल, अरबी आदि सब्जी पहले से ही 50 रुपये किलो तक बिक रहे हैं। इनके बिना जैसे तैसे काम चला रहे थे लेकिन अब टमाटर ने रुला दिया है। इसके बिना तो आलू की सब्जी भी बेस्वाद बन रही है।
पहले 10 से 20 रुपये प्रति किलो तक बिकने वाले टमाटर की कीमतें कई गुणा अधिक हो गई हैं। अब इसे खरीद कर खाना बजट के बाहर है। जहां पहले 100 रुपये में चार सब्जियां खरीद लेते थे, वहीं अब सिर्फ एक किलो टमाटर ही 150 रुपये का मिल रहा है। वहीं टमाटर और अन्य सब्जियों के दाम बढ़ने से सब्जी विक्रेता भी परेशान हैं।