फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mosquito problem in jammu region

मच्छरों की दहशत इतनी कि बनाए गए सर्विलांस सेंटर

Fri, 05 Dec 2014 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Fri, 05 Dec 2014 10:45 PM IST
विज्ञापन
mosquito problem in jammu region

संभाग में मच्छरों की दहशत से कई अस्पतालों में सर्विलांस सेंटर बनाए गए हैं। शहर के गांधीनगर, सरवाल और जिला सांबा अस्पताल में इन केंद्रों को स्थापित किया गया है। जिसमें पाजिटिव मामलों में पीड़ितों का एलिजा टेस्ट करने के साथ चिकित्सा शुरू की जा सकेगी।

विज्ञापन


पिछले साल रिकार्ड पाजिटिव मामले आने से सिर्फ स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू में ही यह सुविधा की गई थी। हालांकि इस सीजन अधिक एहतियात से कोई पाजिटिव मामला सामने न आने से मलेरिया विंग को थोड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन


स्टेट मलेरियाजिस्ट डा. गुरजीत सिंह के अनुसार मच्छरों से निपटने के लिए एंटी लारवा सप्रे सहित सभी उपाय किए गए हैं। पाजिटिव मामलों को पकड़ में लाने और उन्हें उचित इलाज के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत सर्विलांस सेंटर को अस्पतालों में स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछले साल 1800 के करीब डेंगू के रिकार्ड पाजिटिव मामले सामने आए थे। इसमें पांच हजार से ज्यादा लोगों के खून के नमूने लिए गए थे। डेंगू की दहशत से इस बार गर्मियों में ही मलेरिया विंग ने सक्रियता बढ़ा दी थी।

इसमें पिछले साल के प्रभावित सांबा, कठुआ, जम्मू और राजोरी जिले पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करके मच्छरों को खत्म किया गया। लेकिन लारबा के एक साल से अधिक समय तक सक्रिय रहने से अभी भी एहतियात बरती जा रही है। इसके लिए अगले सीजन की तैयारी पहले से ही शुरू कर दी गई है।


सर्विलांस सेंटरों में पीड़ितों के लिए एलिजा टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है। पिछले साल निजी क्लीनिकों पर बड़ी संख्या में लोग डेंगू के टेस्ट करवाने के लिए पहुंचे थे। लेकिन एलिजा टेस्ट की सरकारी तौर पर ही सुविधा उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed