फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   MoS Home Kiren Rijiju two days visit of jammu and kashmir

दुश्मनों की नापाक हरकतों का दें डटकर जवाब : किरन रिजिजू

Sat, 07 Oct 2017 06:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Sat, 07 Oct 2017 06:13 PM IST
विज्ञापन
MoS Home Kiren Rijiju two days visit of jammu and kashmir
- फोटो : ANI
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को श्रीनगर पहुंचे। यहां उन्होंने सुरक्षा हालातों का जायजा लेने के साथ ही बीएसएफ कैंप पर हाल ही में हुए फिदायीन हमले में आतंकियों का बहादुरी से सामना करने वाले जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन


उन्होंने दुश्मनों की नापाक हरकतों का डटकर कड़ा जवाब देने का आह्वान किया।गृह राज्य मंत्री ने बीएसएफ के जवानों की कार्यकुशलता की सराहना करते हुए कहा कि हमारे जवानों ने कम नुकसान में ही तीन फिदायीन हमलावरों को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की सीमाओं की रक्षा के लिए बीएसएफ के समग्र प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि और अधिक सतर्कता बरते जाने की जरूरत है। दुश्मन की किसी भी नापाक मंसूबे को सफल नहीं होने देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएफ प्रवक्ता के अनुसार केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू दो दिवसीय दौरे पर सुबह साढ़े आठ बजे श्रीनगर पहुंचे। यहां से वह सीधे हुमहामा स्थित बीएसएफ कश्मीर फ्रंटियर मुख्यालय पहुंचे। आईजी बीएसएफ सोनाली मिश्रा (आईपीएस) और अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।


गार्ड ऑफ ऑनर के बाद उन्होंने बीएसएफ के सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक कर घाटी के मौजूदा हालात, घुसपैठ तथा आतंकी गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल की। इसके अलावा उन्हें गत मंगलवार को गोगोलैंड (हुमहामा) में बीएसएफ की 182 बटालियन कैंप पर हुए फिदायीन हमले के बारे में भी जानकारी दी गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed