फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mortar shell found

Jammu News: रीगाल में मिला मोर्टार शेल, सेना ने खंगाला चप्पा-चप्पा

Sun, 15 Sep 2024 06:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 15 Sep 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
mortar shell found
चुनाव के दौरान पाकिस्तान की ओर से खलल डालने के इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबल सतर्क
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट बीएसएफ की ओर से आज एंटी टनल अभियान चलाया गया। इस दौरान जवानों ने रिगाल के खेतों से एक मोर्टार शेल बरामद किया है।
सूत्रों के अनुसार चुनाव के दौरान पाकिस्तान की ओर से खलल डालने के इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबल काफी सतर्क हो गए हैं। इसको लेकर बीएसएफ ने सीमावर्ती क्षेत्रों में एंटी टनल अभियान चलाया। जवानों ने क्षेत्र के नदी-नालों को पूरी तरह से खंगाला। इस दौरान रिगाल के खेतों में जवानों को मोर्टार शेल बरामद हुआ। इसे बीएसएफ ने अपने कब्जे में लेकर बम निरोधक दस्ते को सूचित कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि पुलिस व सुरक्षाबल के जवान समय-समय पर सीमावर्ती क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाते आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार जब भी कोई घुसपैठ की घटना सामने आती है तो उसे सांबा की भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ जोड़ दिया जाता है। पहले भी सीमा पर आधा दर्जन टनल मिल चुकी हैं, जिनसे घुसपैठ के सफल प्रयास भी हो चुके हैं। ऐसे में सांबा की भारत पाक सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया है। सूत्रों के अनुसार अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। बीएसएफ के अधिकारियों के अनुसार समय-समय पर जवान एंटी टनल अभियान चला रहे हैं, ताकि पाकिस्तान की ओर से कोई देश विरोधी हरकत ही न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना को 2008 में मिली थी चच्वाल में पहली सुरंग
सबसे पहले गत वर्ष 2008 में चच्वाल में सुरंग मिली थी, जो भारतीय सीमा के 500 मीटर अंदर थी। इसकी गोलाई चार फुट और भूमि से 25 फुट नीचे थी। इसमें ऑक्सीजन की पाइप भी लगाई गई थी। इसके बाद रीगाल, चलेआरी, बैनगलाड, चक फकीरा, रामगढ़ के चमलियाल क्षेत्र में भी टनल मिली थीं। इसमें पुलिस अधिकारियों ने दावा किया था कि इनमें से कुछ टनल से घुसपैठ के प्रयास हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed