{"_id":"594d5dc64f1c1b5a0c8b4826","slug":"mortal-remained-of-the-troops-sent-to-their-native-places-by-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैट हमले में शहीद हुए सेना के जवानों को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैट हमले में शहीद हुए सेना के जवानों को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
ब्यूरो,अमर उजाला/पुंछ
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर से भेजे गए पार्थिव शरीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैट हमले में शहीद भारतीय सेना के दोनों जवानों के शव को शुक्रवार को पूरे सैनिक सम्मान के साथ वायुसेना के हेलीकाप्टर से उनके गृह जनपद महाराष्ट्र भेजा गया। इस दौरान सेना के जवानों के साथ हवाई अड्डे पर मौजूद लोगों ने भारत माता की जय, शहीद जवान अमर रहे और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ शहीद जवानों को नम आंखों से विदाई दी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि वीरवार दोपहर पाक सेना ने पुंछ जिले के करमाड़ा क्षेत्र में भारतीय सेना के 15 मराठालाई रेजिमेंट की अग्रिम चौकियों गुरंग और शमीला के बीच गश्त लगा रहे जवानों पर बैट हमला किया गया था। इसमें नायक जादव संदीप माने निवासी औरंगाबाद महाराष्ट्र और सिपाही माने सावन बालकू निवासी कोल्हापुर महाराष्ट्र शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
जिनके शवों को वीरवार देर शाम को पुंछ में रखा गया था। शुक्रवार सुबह 10 बजे पुंछ नगर स्थित सेना के 425 फील्ड एंबुलेंस अस्पताल में सेना की तरफ से शहीद जवानों को अंतिम विदाई दी गई। इसमें सेना की 25 इन्फेंट्री डिवीजन के जीओसी सहित बड़ी संख्या में सैन्य अधिकारियों ने जवानों के पुष्पचक्र सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। जहां से उनके शवों को पुंछ हवाई अड्डे लाया गया और वहां से हेलीकाप्टर से महाराष्ट्र के पूना स्थित सेना मुख्यालय भेज दिया गया। जहां से शनिवार उन्हें उनके घरों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन