{"_id":"596d08d14f1c1bf8508b47c6","slug":"more-than-two-lac-took-blessings-at-amarnath-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 लाख 10 हजार से ज्यादा यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दरबार में लगाई हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 लाख 10 हजार से ज्यादा यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दरबार में लगाई हाजिरी
amarujala.com- Written By: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा 2017
- फोटो : FILE PHOTO
बम बम भोले के जयघोष के साथ सोमवार को अमरनाथ यात्रा के 19वें दिन 8024 श्रद्धालुओं ने पारंपरिक पहलगाम और बालटाल ट्रैक से बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसके साथ यह आंकड़ा 210729 तक पहुंच गया है। बाबा के दरबार में हाजिरी देने के लिए देशभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से सोमवार को 2646 यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। इसमें 106 छोटे बड़े वाहनों में 1913 पुरुष, 583 महिला और 149 साधु के साथ एक किन्नर शामिल रहा। इस साल बड़ी संख्या में किन्नर श्रद्धालुओं ने भी पवित्र हिमलिंग में दर्शन किए हैं।
विज्ञापन
पहलगाम और बालटाल ट्रैक पर मौसम ने अभी तक शिव भक्तों का साथ दिया है। मौसम के कारण यात्रा प्रभावित नहीं हुई है। आधार शिविर जम्मू में भजन कीर्तन करके यात्री पूरे माहौल को शिवमय बना रहे हैं। देशभर से यात्रा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन