फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   more than one lac pilgrims took blessings of baba amarnath

अमरनाथ यात्रा: एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

Thu, 06 Jul 2017 10:20 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 06 Jul 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
more than one lac pilgrims took blessings of baba amarnath
अमरनाथ यात्रा 2017 - फोटो : Amar Ujala

बाबा बर्फानी के दरबार में एक लाख श्रद्धालुओं ने अब तक हाजिरी भरी है। वीरवार को पारंपरिक पहलगाम और बालटाल से 15335 यात्रियों ने पवित्र हिमलिंग के दर्शन किए। इसके साथ यह आंकड़ा 105380 पहुंच गया है। वर्ष 2016 में पहले सात दिन में 103063 यात्रियों ने बाबा के दर्शन किए थे।

विज्ञापन


गत 29 जून से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा में अब तक मौसम ने यात्रियों का साथ दिया है। इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से बम बम भोले के जयघोष के साथ 2513 यात्रियों का जत्था यात्रा के लिए रवाना हुआ। इसमें कड़ी सुरक्षा के बीच 78 छोटे बड़े वाहनों में 1863 पुरुष, 550 महिला और 100 साधु गए। 
विज्ञापन


देशभर से अमरनाथ यात्रा के लिए शिव भक्तों का राज्य में पहुंचना जारी है। इसमें तत्काल पंजीकरण करवाकर आधार शिविर भगवती नगर से रोजाना हजारों श्रद्धालु यात्रा के लिए पारंपरिक पहलगाम और बालटाल ट्रैक के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। दोनों ही ट्रैक से रोजाना दस हजार या इससे अधिक श्रद्धालु पवित्र गुफा तक पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed