फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   More than 4.5 lakh devotees visited Baba Jitto in five days

J&K Jhiri Mela: झिड़ी मेले में भक्तों की उमड़ी भारी भीड़, पांच दिन में चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Sun, 09 Nov 2025 04:01 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 09 Nov 2025 04:01 PM IST
सार

झिड़ी स्थित बाबा जित्तो और बुआ कौड़ी के धार्मिक स्थल पर लगे वार्षिक मेले में अब तक पांच दिनों में सवा चार लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। रविवार को अवकाश के कारण मेले में रिकॉर्ड भीड़ की संभावना है, जबकि जम्मू सहित आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है।

विज्ञापन
More than 4.5 lakh devotees visited Baba Jitto in five days
झिड़ी में बाबा जित्तो के दर्शन के लिए जाते श्रद्धालु और मेले में लगी खिलाैने की दुकान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा जित्तो और बुआ काैड़ी के धार्मिक स्थल झिड़ी में वार्षिक मेले में पांच दिन में सवा चार लाख से अधिक श्रद्धालु दरबार में माथा टेक चुके हैं। रविवार को छुट्टी के चलते मेले में लोगों की रिकाॅर्ड भीड़ जुटने की संभावना मेला प्रशासन जता रहा है।

विज्ञापन


अन्य राज्यों से आए श्रद्धालु अब वापस अपने घर लौटने लगे हैं। हालांकि जम्मू और आसपास के क्षेत्रों से लोग पहुंच रहे हैं। चार नवंबर को मेला शुरू हुआ था। तब से लेकर अब तक मेला देखने वालों के क्रेज में कोई कमी नहीं आई है। जम्मूवासी रोज बाबा जित्तो के चरणों में शीश झुका रहे हैं। बाद में मेले में खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को भी मेले में लगी दुकानों और स्टाॅलों पर भीड़ रही। दिनभर जम्मू, सांबा, कठुआ, आरएस पुरा और अन्य क्षेत्रों से लोगों का आना-जाना लगा रहा। लोगों ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाकर अपने पूर्वजों की गलतियों के लिए क्षमा याचना की। बाबा जित्तो और बुआ काैड़ी से उनके परिवार पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की। कई श्रद्धालु देवस्थान पर जातर लेकर पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

More than 4.5 lakh devotees visited Baba Jitto in five days
झिड़ी मेले मे बिकने को आई राजस्थानी क्रोकरी एवं मूर्तियां - फोटो : अमर उजाला

अफसर बोले - सुविधा व सुरक्षा के कड़े प्रबंध हैं
झिड़ी मेले के छठे दिन यानी रविवार को भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। रविवार की छुट्टी होने के कारण जम्मू, कठुआ, सांबा और आसपास के क्षेत्रों से 40 से 50 हजार श्रद्धालुओं के मेले में पहुंचने का अनुमान है। मेले में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन ने कड़े प्रबंध किए हैं।

एसडीएम मढ़ और मेला अफसर पल्लवी मिश्रा ने बताया कि इस साल मेले में कुल 18 से 20 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए पहले से ही व्यापक इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि छुट्टी के चलते रविवार को अधिक संख्या में लोग आएंगे, इसलिए सुरक्षा और ट्रैफिक जाम को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं।

More than 4.5 lakh devotees visited Baba Jitto in five days
झिड़ी मेला - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धालुओं की पसंद बनी राजस्थानी क्रॉकरी, यूपी की मूर्तियां केतली, कप-प्लेट, कटोरियां और चम्मच की भी खूब है मांग
झिड़ी तालाब में पवित्र स्नान और बाबा जित्तो के दर्शन के बाद श्रद्धालु सीधे मेले के बाजार में पहुंच रहे हैं। पूजा-पाठ के साथ-साथ घर लौटने का सामान जुटाने का उत्साह भी चरम पर है। राजस्थानी क्राॅकरी और उत्तर प्रदेश के कारीगरों की ओर से बनाई गई मूर्तियां श्रद्धालुओं की पहली पसंद बनीं हुई हैं।

मेले में सजे स्टाॅलों पर रंग-बिरंगे डिजाइन वाली राजस्थानी क्राॅकरी देखते ही बनती है। पंजाब से आई पिंकी देवी ने बताया कि राजस्थान के डिजाइन बहुत आकर्षक हैं। चाय की केतली, कप-प्लेट, ट्रे, अलग-अलग साइज की कटोरियां और चम्मच... सब कुछ इतना सुंदर है कि मन नहीं भरता। वह भी 10 रुपये से शुरू होकर महज 300 रुपये तक मिल रहा है। घर के बाजार से कहीं सस्ती और क्वालिटी शानदार।

शाही स्नान के बाद श्रद्धालु जब मेले में पहुंचते हैं तो साज-शृंगार, पूजा सामग्री से लेकर ये खूबसूरत क्राॅकरी और मूर्तियां हाथों-हाथ बिक रही हैं। मेले का यह रंगीन बाजार श्रद्धा और खरीदारी का अनोखा संगम बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed