फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   more than 2k moved to amarnath cave in 5th batch

जम्मू से पांचवें जत्थे में 2219 यात्री रवाना हुए

Sun, 05 Jul 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 05 Jul 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
more than 2k moved to amarnath cave in 5th batch

सुहावने मौसम के बीच पारंपरिक पहलगाम और बालटाल रूट से श्री अमरनाथ यात्रा जारी है। पिछले चार दिन में हजारों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दरबार में हाजिरी दे चुके हैं। आन स्पाट पंजीकरण के लिए जम्मू के केंद्रों पर यात्रियों की भारी भीड़ पहुंच रही है। पंजीकरण के लिए कोटा बढ़ाने के बावजूद रोजाना सैकड़ों यात्रियों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। इस बीच जम्मू आधार शिविर भगवती नगर से पांचवें जत्थे में 2219 यात्रियों का जत्था रवाना हुआ।

विज्ञापन


इसमें 1554 पुरुष, 488 महिलाएं, 27 बच्चे और 150 साधु शामिल रहे। रविवार को पहलगाम और बालटाल ट्रैक से हजारों श्रद्धालु पैदल भोलेनाथ के दरबार की ओर आगे बढ़े।  आन स्पाट पंजीकरण केंद्रों पर उमड़ रही भारी भीड़ से भोलेनाथ के प्रति देशभर से पहुंच रहे श्रद्धालुओं की आस्था का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। जम्मू हाट में भीड़ को देखते हुए आन स्पाट पंजीकरण के कोटे को आठ सौ से बढ़ाकर 1100 तक कर दिया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा वैष्णवी धाम, सरस्वती धाम में भी करंट पंजीकरण के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। लेकिन निर्धारित कोटा यात्रियों के लिए नाकाफी हो रहा है। जम्मू आधार शिविर से पिछले तीन जत्थों में लगातार दो हजार से ऊपर श्रद्धालु रवाना हो रहे हैं। यहां 13 हालों में 1500 यात्रियों को ही ठहराने की व्यवस्था है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed