{"_id":"60584637f674f1390447b8a7","slug":"more-than-1000-cases-in-a-week-in-jammu-kashmir-158-new-infected-were-found-in-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में एक हफ्ते में 1000 से ज्यादा मामले, पिछले 24 घंटों में 158 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में एक हफ्ते में 1000 से ज्यादा मामले, पिछले 24 घंटों में 158 नए संक्रमित मिले
Mon, 22 Mar 2021 12:54 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:54 PM IST
विज्ञापन
कोरोना के लगातार बढ़ते मामले
- फोटो : iStock
जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। पिछले एक सप्ताह में केंद्र शासित प्रदेश में 1000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में 158 संक्रमित मिले हैं। रविवार को कोरोना से एक और मौत हो गई। पांच दिनों से रोज सौ से ज्यादा मामले रिपोर्ट हो रहे हैं। प्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 1290 हो गए हैं।
विज्ञापन
रविवार को कश्मीर से 131 एवं जम्मू संभाग से 27 कोरोना संक्रमित मिले, जबकि 58 मरीज स्वस्थ हुए हैं। श्रीनगर में सर्वाधिक 88, जबकि दूसरे नंबर पर जम्मू जिले में 22 नए मामले आए हैं। बारामुला में 19, बडगाम में 14, पुलवामा में चार, अनंतनाग में तीन, बांदीपोरा, गांदरबल और कुलगाम से एक, एक मामला आया हैं। डोडा जिले से दो, सांबा जिले में तीन नए मामलों की पुष्टि हुई हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर कोरोना वारियर्स : न डरे न हारे...परिवार से दूर महीनों अस्पताल को ही बना लिया घर
विज्ञापन
इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1,28,547 पहुंच गई, जबकि 1981 लोग अभी तक दम तोड़ चुके हैं। सक्रिय मामलों में सबसे ज्यादा श्रीनगर जिले में 658 मरीजों का उपचार चल रहा हैं। जम्मू जिले में 218 सक्रिय मामले हैं।
