फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Monkey problem

बंदरों की बढ़ती संख्या लोगों को लिए बन रही परेशानी का सबब

विज्ञापन
Monkey problem
बिलावर। कस्बे सहित इलाके के दर्जनों गांवों में इन दिनों बंदरों की बढ़ रही संख्या से लोग चिंतित हैं। कस्बे में बंदरों की संख्या इतनी अधिक है कि किसी भी गली-मोहल्ले में इनको हर दिन आतंक मचाते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन

बिलावर के साथ दर्जनों गांवों में बंदरों के डर से कई किसानों ने फसलें लगाना छोड़ दी हैं। एडीसी कार्यालय, मुंसिफ कोर्ट, तहसीलदार ब्लॉक कार्यालय, मुख्य बाजार और नगर कमेटी के अधिकतर वार्डों में इन दिनों सैकड़ों बंदर मौजूद हैं, जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। लोगों ने बताया कि जब कई बंदर इकट्ठे होकर निकलते हैं तो इन पर काबू पाना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

किसान रोशन लाल ने बताया कि ज्यादातर किसानों ने बंदरों के कारण मक्की की फसल लगाना छोड़ दी है। किसान मनोहर लाल ने कहा कि 50 प्रतिशत से अधिक फसल बंदरों के चलते तबाह हो जाती है, जिससे किसानों की मेहनत बेकार हो जाती है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द इलाके में बढ़ रही बंदरों की संख्या पर अंकुश लगाने के लिए कोई योजना बनाई जाए। जिससे लोगों को बंदरों के आतंक से मुक्ति मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed