{"_id":"65cbf8888b24e4e3f406b344","slug":"money-laundering-case-jammu-news-c-10-jam1006-302362-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनी लॉन्ड्रिंग: लगातार दूसरी बार ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए डॉ. फारूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनी लॉन्ड्रिंग: लगातार दूसरी बार ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए डॉ. फारूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-जेकेसीए मामले में ईडी ने जारी किया था पूछताछ के लिए नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। नेशनल कांफ्रेंन्स अध्यक्ष और सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला मनी लॉन्डि्रंग मामले में मंगलवार को पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष दूसरी बार भी पेश नहीं हुए। ईडी ने सोमवार को नोटिस जारी कर उन्हें पेश होने के लिए कहा था। पार्टी प्रवक्ता इमरान नबी डार के अनुसार, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण डॉ. फारूक पेश नहीं हो पाए हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इससे पूर्व 11 जनवरी को भी उन्हें ईडी कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन वह तब भी नहीं पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार, 86 वर्षीय डॉ. फारूक अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) में अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में बुलाया गया था। श्रीनगर लोकसभा सीट से सांसद फारूक के खिलाफ ईडी ने वर्ष 2022 में आरोपपत्र दायर किया था। आरोपपत्र 2018 में सीबीआई की ओर से दायर चार्जशीट पर आधारित है।