{"_id":"673c45b9571b33fed50c6bfc","slug":"money-added-to-go-to-dubai-thieves-took-away-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: दुबई जाने का टूटा सपना, एक-एक करके जोड़े थे पैसे, चोरों ने 50 हजार उड़ा लिए, परिवार पर रोजी रोटी की संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: दुबई जाने का टूटा सपना, एक-एक करके जोड़े थे पैसे, चोरों ने 50 हजार उड़ा लिए, परिवार पर रोजी रोटी की संकट
Tue, 19 Nov 2024 01:31 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:31 PM IST
सार
सतवारी के जीवन नगर में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि चोरों ने उनके घर से दुबई जाने के लिए जोड़े गए 50 हजार रुपये चुरा लिए।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस
- फोटो : निकिता गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू के सतवारी स्थित जीवन नगर इलाके में चोरों ने एक सूने घर में सेंधमारी कर 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। महिला ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने परिवार के साथ देवस्थान पर माथा टेकने के लिए गई थी, और जब वे वापस लौटे तो देखा कि घर में चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि वह अपने बड़े बेटे के दुबई जाने के लिए पैसे जमा कर रही थी। पिछले कुछ महीनों में उन्होंने मेहनत करके एक निश्चित रकम बचाई थी, जिसमें से 50 हजार रुपये घर में रखे थे। वह पैसे घर के मंदिर में भी रखे गए थे, लेकिन चोरों ने किसी प्रकार से उन पैसों को भी चुरा लिया।
विज्ञापन
महिला का कहना है कि इस चोरी से उन्हें काफी सदमा पहुंचा है, क्योंकि यह पैसे उनके बेटे के भविष्य के लिए जोड़े गए थे। उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया है कि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़कर सजा दिलाई जाए।सतवारी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के इलाकों में चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
स्थानीय लोग इस घटना से परेशान हैं और सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं। लोग मानते हैं कि सतवारी जैसे व्यस्त इलाके में इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, और अब समय आ गया है कि पुलिस अपनी कार्रवाई को और तेज करे।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा और इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।