{"_id":"59e4bf404f1c1b9e678b61cf","slug":"mohit-becomes-the-cmm-s-college-president-of-ncsu","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहित बने एनसीएसयू के एमएएम कालेज अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहित बने एनसीएसयू के एमएएम कालेज अध्यक्ष
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Mon, 16 Oct 2017 07:49 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल कांफ्रेंस स्टूडेंट्स यूनियन (एनसीएसयू) ने रविवार को अपनी एमएएम कालेज इकाई घोषित कर दी। मोहित आर्यन को यूनियन का कालेज अध्यक्ष बनाया गया है। मुबारिश रहमत और नियामत अली महासचिव पद का जिम्मा संभालेंगे। करन सिंह, सुशांत अबरोल और डिंपल ठाकुर सचिव होंगे।
विज्ञापन
विजय कन्वीनर का जिम्मा संभालेंगे। मुबाशिर वरिष्ठ उपाध्यक्ष होंगे। मोहम्मद इमरान, रिजवान मलिक, एम मनहास और विनय चौधरी को उपाध्यक्ष चुना गया है। संयुक्त सचिव पद का जिम्मा कमल मेहरा, एस वानी, इवकार हुसैन को सौंपा गया है। वासिम अकरम और मोहम्मद अयूब मीडिया सचिव होंगे। शुभम मनहास, एस गाजी, अक्षय कुमार, जाहिद शाह, अमीर अहमद और मोहम्मद आकिब खान आयोजकों की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
एनसीएसयू के जम्मू विश्वविद्यालय अध्यक्ष साहिल सिंह जंवाल ने इसे सांप्रदायिकता के खात्मे का वक्त बताया। कहा कि केवल सेक्युलरिज्म ही राष्ट्र के आगे ले जा सकता है। उन्होंने छात्रों से एकता बनाए रखने का आह्वान किया। पूर्व विधायक चमन लाल भगत के निर्देशन में गठित की गई इकाई की घोषणा के मौके पर यूथ नेशनल कांफ्रेंस के प्रोविंशियल प्रेसिडेंट एजाज जान, विवेक परिहार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन