{"_id":"9de28c04307e472d110ea9bb11a0482c","slug":"mohammad-shafi-sworns-as-protem-speaker-of-la-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहम्मद शफी बने विस के प्रो टेम स्पीकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहम्मद शफी बने विस के प्रो टेम स्पीकर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 13 Mar 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल एनएन वोहरा ने शुक्रवार को विधानसभा में वरिष्ठ सदस्य मोहम्मद शफी उड़ी को प्रो टेम स्पीकर नियुक्त कर दिया। स्पीकर का चुनाव होने तक शफी पदभार संभालेंगे और उनके प्रो टेम स्पीकर पद पर रहते हुए ही 17 मार्च को विधायकों का शपथ ग्रहण के अलावा 18 मार्च को स्पीकर का चुनाव भी होगा।
विज्ञापन
राजभवन में मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद, उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह, संसदीय मामलों के मंत्री बशारत बुखारी की मौजूदगी में हुए समारोह में राज्यपाल ने मोहम्मद शफी को पहले विधायक के तौर पर शपथ दिलाई। इसके बाद जम्मू कश्मीर संविधान की धारा 64 के अंतर्गत उन्हें प्रो टेम स्पीकर नियुक्त किया।
विज्ञापन
विधानसभा के सचिव मोहम्मद रमजान का कहना हैं कि प्रो टेम स्पीकर मोहम्मद शफी 17 मार्च को विधायकों को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद उनके प्रो टेम स्पीकर के पद पर रहते हुए ही स्पीकर का चुनाव भी होगा। समारोह में राज्यपाल के प्रधान सचिव राकेश कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार त्रिपाठी, विधि सचिव मोहम्मद अशरफ मीर, विधानसभा सचिव मोहम्मद रमजान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन