फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Modi said: miseries faced by the elders of Jammu Kashmir, will not happen to the youth

पल्ली जनसभा में बोले मोदी: जम्मू-कश्मीर के बुजुर्गों को जिन हालातों में रहना पड़ा, युवाओं को अब ऐसी मुसीबतें नहीं झेलनी पड़ेंगी

Mon, 25 Apr 2022 03:30 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 25 Apr 2022 03:30 AM IST
सार

प्रधानमंत्री ने सांबा के पल्ली गांव से घाटी के युवाओं को दिया भरोसा दिया कि जम्मू कश्मीर विकास की नई गाथा लिखने के साथ युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। प्रदेश में निवेश के लिए दुनिया के उद्यमी उत्साहित है और दो साल में 38 हजार करोड़ का निवेश कर चुके हैं। बिजली उत्पादन में जम्मू कश्मीर आत्म निर्भर ही नहीं बनेगा, बल्कि इसे कमाई का संसाधन भी बनाएगा। 

विज्ञापन
Modi said: miseries faced by the elders of Jammu Kashmir, will not happen to the youth
पीएम मोदी का पल्ली में स्वागत करते लोग - फोटो : एएनआई

विस्तार

अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली जनसभा संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब मैं एक भारत श्रेष्ठ भारत की बात करता हूं तब हमारा फ ोकस कनेक्टिविटी पर होता है, दूरियां मिटाने पर भी होता है। दूरियां चाहे दिलों की हों, भाषा-व्यवहार की हों या फि र संसाधनों की, इन्हें दूर करना हमारी प्राथमिकता है। बोले- घाटी के नौजवानों से मैं कहना चाहता हूं वे मेरे शब्दों पर भरोसा करें। आपके माता-पिता, दादा-दादी और नाना-नानी को जिन मुसीबतों के साथ जिंदगी जीनी पड़ी है, वो अब आपको नहीं जीना पड़ेगी। और यह मैं करके दिखाऊंगा। 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कहा कि नया जम्मू-कश्मीर अब विकास की नई गाथा लिखेगा

राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर सोमवार को सांबा के पल्ली में विशाल जन समूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि नया जम्मू-कश्मीर अब विकास की नई गाथा लिखेगा। जम्मू-कश्मीर में निवेश के लिए देश-दुनिया के उद्यमी उत्साहित हैं। दो साल में 38 हजार करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त हुआ है, जिससे यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा। अगले कुछ वर्षों में प्रदेश बिजली उत्पादन में केवल आत्मनिर्भर ही नहीं बनेगा, बल्कि इसे कमाई का साधन भी बनाने में सक्षम होगा। विकास और विश्वास के माहौल में यहां पर्यटन उद्योग फलने-फूलने लगा है। पिछले छह महीने में रिकॉर्ड चार लाख सैलानी पहुंचे हैं। 

विज्ञापन

20 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज यहां कनेक्टिविटी और बिजली से जुड़े 20 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास हुआ है। जम्मू-कश्मीर के विकास को नई रफ्तार देने के लिए राज्य में तेजी से काम चल रहा है। इन प्रयासों से बहुत बड़ी संख्या में जम्मू-कश्मीर के नौजवानों को रोजगार मिलेगा। आज अनेक परिवारों को गांवों में उनके घर के प्रॉपर्टी कार्ड भी मिले हैं। ये स्वामित्व कार्ड गांवों में नई संभावनाओं को प्रेरित करेंगे। 100 जनऔषधि केंद्र जम्मू-कश्मीर के गरीब और मध्य वर्ग को सस्ती दवाएं, सस्ता सर्जिकल सामान देने का माध्यम बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायती राज दिवस जम्मू-कश्मीर में बड़े बदलाव का प्रतीक

पीएम ने कहा कि इस बार पंचायती राज दिवस जम्मू-कश्मीर में मनाया जाना एक बड़े बदलाव का प्रतीक है। ये गर्व की बात है कि जब लोकतंत्र जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर तक पहुंचा है तब यहां से मैं देशभर की पंचायतों से संवाद कर रहा हूं। पंचायती राज जब लागू हुआ तो खूब ढोल पीटा गया, लेकिन अच्छी व्यवस्था के बावजूद जम्मू-कश्मीर के लोग उससे वंचित रहे। आज त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था लागू हो गई। 30 हजार से ज्यादा जनप्रतिनिधि चुने गए। आज वह गांव का भविष्य तय कर रहे हैं। बात लोकतंत्र की हो या विकास का संकल्प, आज जम्मू-कश्मीर नया उदाहरण पेश कर रहा है। 

केंद्र के पौने 300 कानूनों से यहां के लोग बने ताकतवर

मोदी ने कहा, दो-तीन सालों में जम्मू-कश्मीर में विकास के नए आयाम बने हैं। केंद्र के पौने तीन सौ कानून यहां के लोगों को ताकतवर बनाने के लिए लागू किए गए हैं। दशकों-दशक से जो बेड़ियां वाल्मीकि समाज के पांव में डाल दी गई थीं उनसे वो मुक्त हुआ है। आज हर समाज के बेटे-बेटियां अपने सपनों को पूरा कर पा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में बरसों तक जिन साथियों को आरक्षण का लाभ नहीं मिला अब उन्हें भी आरक्षण का लाभ मिल रहा है।

जम्मू-कश्मीर सबका साथ व सबका विकास का सबसे बड़ा उदाहरण

मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर सबका साथ व सबका विकास का सबसे बड़ा उदाहरण बनते जा रहा है। कनेक्टिविटी हो या उच्च शिक्षा संस्थान, सभी क्षेत्र में बुलंदियां हासिल हो रही हैं। उधमपुर-बारामुला के बीच आर्क ब्रिज देश को जल्द समर्पित होने जा रहा है। कटड़ा एक्सप्रेस वे से दिल्ली से वैष्णो देवी की दूरी कम हो जाएगी। काजीगुंड टनल बनने से श्रीनगर का सफर दो घंटे कम हो गया है। जल्द ही कन्याकुमारी की देवी व कटड़ा की देवी एक ही सड़क से जुड़ जाएंगी। कहा कि विकास व विश्वास के माहौल में पर्यटन उद्योग फिर से फलने फूलने लगा है। जुलाई तक सारे होटल फुल हो गए हैं। छह महीने में रिकॉर्ड चार लाख सैलानी पहुंचे हैं। 

केंद्र की पाई-पाई ईमानदारी से लग रही

पीएम ने कहा कि आज केंद्र की योजनाएं तेजी से लागू हो रही हैं। सीधे योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। दुबई से आए प्रतिनिधिमंडल से बातचीत में लगा कि वे बहुत उत्साहित हैं। पिछले सात दशक में 17 हजार करोड़ रुपये का निवेश आया, जबकि दो साल में यह आंकड़ा 38 हजार करोड़ रुपये पहुंच गया है। आज केंद्र से भेजी गई पाई-पाई ईमानदारी से लग रही है। निवेशक भी खुले मन से आ रहे हैं। पंचायतों को अब विकास कार्यों के लिए 22 हजार करोड़ रुपये मिला है,  पहले पांच हजार करोड़ रुपये लद्दाख समेत मिलते थे। कहा कि रतले व क्वार पनबिजली परियोजना जब बनकर तैयार होगी तो प्रदेश न केवल बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होगा बल्कि कमाई का नया क्षेत्र भी विकसित होगा।

अगले 25 साल में लिखी जाएगी विकास की नई गाथा

मोदी ने कहा कि आजादी का ये अमृतकाल भारत का स्वर्णिम काल होने वाला है। अगले 25 साल में यह विकास की नई गाथा लिखेगा। ये संकल्प सबके  प्रयास से सिद्ध होने वाला है। इसमें लोकतंत्र की सबसे जमीनी इकाई ग्राम पंचायत की और आप सभी साथियों की भूमिका बहुत अहम है। सरकार की कोशिश यही है कि गांव के विकास से जुड़े हर प्रोजेक्ट को प्लान करने उसके अमल में पंचायत की भूमिका ज्यादा हो। इससे राष्ट्रीय संकल्पों की सिद्धि में पंचायत अहम कड़ी बनकर उभरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed