फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Modi's team reached LoC trade center

मोदी की टीम पहुंची एलओसी ट्रेड सेंटर

Fri, 21 Nov 2014 01:37 AM IST
Updated Fri, 21 Nov 2014 01:37 AM IST
विज्ञापन
Modi's team reached LoC trade center

एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में मिशन 44 प्लस का लक्ष्य हासिल करने में जुटी है, वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय की टीम रियासत के दौरे पर पहुंची। गृह संयुक्त सचिव रजत पंचानी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने पुंछ के चक्का-द-बाग से दोनों ओर के कश्मीर के बीच होने वाले क्रास एलओसी ट्रेड का जायजा लिया।

विज्ञापन


ट्रेड सेंटर से लगभग एक किलोमीटर दूर जीरो लाइन पर भी पहुंचे। बताया जाता है कि टीम अगले सप्ताह ऊड़ी के एलओसी फैसिलिटेशन सेंटर भी जाएगी और वहां का जायजा भी लेगी। जानकारी के अनुसार गृह मंत्रालय की टीम दोपहर लगभग 12 बजे पुंछ के डाकबंगला पहुंची। उनके साथ जम्मू के डिवीजनल कमिश्नर शांत मनु भी थे।
विज्ञापन


दोपहर लगभग डेढ़ बजे टीम ने एलओसी ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर में व्यापारियों से लगभग आधे घंटे तक बातचीत की। इस दौरान व्यापारियों ने ट्रेड में होने वाली समस्याएं टीम को बताईं। साथ ही लंबे समय से लटकी मांगों से भी अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांगों पर जल्द होगा विचार

Modi's team reached LoC trade center

ज्वाइंट चेंबर ऑफ एलओसी ट्रेडर्स के प्रवक्ता सिराज अहमद खान के अनुसार लंबे समय से लंबित आइटम सूची के मामले को उठाया गया और सूची को संशोधित करने की मांग की गई। इस पर संयुक्त सचिव ने आश्वासन भी दिया।

इसके अलावा कोल्ड स्टोरेज के निर्माण, फुल ट्रक स्कैनर, ट्रेड के लिए बैंकिंग सुविधा आदि मुहैया करवाने की मांग की गई है। इस मौके पर ज्वाइंट चैंबर आफ एलओसी ट्रेडर्स (पुंछ) के प्रेसीडेंट पवन शर्मा, जनरल सेक्रेटरी कृष्ण सिंह, वाइस प्रेसीडेंट हाजी लतीफ, मोहम्मद आसिम भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed