फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   modi's 3d rath in jammu

मोदी के साथ सेल्फी खिंचवाने की दिखी होड़

Tue, 18 Nov 2014 11:39 PM IST
Updated Tue, 18 Nov 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन
modi's 3d rath in jammu

भले ही आस्ट्रेलिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने और उनसे हाथ मिलाने के लिए लोगों में क्रेज है, लेकिन रियासत के लोग भी इसमें पीछे नहीं रहे। मंगलवार को रियासत पहुंचा पीएम के 3-डी वरच्यूअल लाइव रथ में मोदी के साथ सेल्फी बनाने के लिए लोगों में काफी क्रेज दिखा।

विज्ञापन


गुजरात में उपयोग हुए इन विशेष वाहनों की खासियत यह है कि आठ गुणा दस फुट वाली स्क्रीन में जब मोदी भाषण देते हैं तो उन्हें सुनने वाले लोग भी उस स्क्रीन पर मोदी के साथ नजर आते हैं। इस दौरान लोग स्क्रीन पर मोदी के साथ सेल्फी भी बना सकते हैं।
विज्ञापन


3-डी तकनीक वाले तीन वाहन रियासत में 20 दिसंबर तक चुनाव प्रचार करेंगे और उसके बाद वापस लौट जाएंगे। इन वाहनों के प्रभारी सन्नी भट का कहना है कि यह विशेष तकनीक आस्ट्रेलिया से लाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम का 3-डी वरच्यूअल लाइव रथ रियासत पहुंचा

modi's 3d rath in jammu

चुनाव प्रचार के लिए इस अनोखी तकनीक का इजाद प्रधानमंत्री की इवेंट मैनेजमेंट टीम ने किया है। इसकी खास बात यह है कि लोग मोदी के बीच खुद को पाते हैं। इन दो वाहनों के साथ 17 लोगों का स्टाफ भी गुजरात से पहुंचा है।

टीम के सदस्य शाहिद का कहना है कि चंद दिनों के अंतराल में मोदी का भाषण बदला जाता है। इसके लिए जिन क्षेत्रों में वाहन भेजना होता है, वहां के लोगों के लिए विशेष भाषण तैयार कर उसकी रिकार्डिंग की जाती है।

ताकि वहां के लोगों को लगे कि मोदी उनके बारे में बातचीत कर रहे हैं। जब मोदी भाषण देते हैं तो 3-डी तकनीक के कारण लोग उन्हें खुद के बीच पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed