{"_id":"61b458192f07af705d164b5f","slug":"modi-liked-the-organic-apples-of-ladakh-now-you-can-also-taste-them","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की पसंद: मोदी को भाए लद्दाख के जैविक सेब, अब आप भी ले सकते हैं इनका स्वाद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की पसंद: मोदी को भाए लद्दाख के जैविक सेब, अब आप भी ले सकते हैं इनका स्वाद
Sat, 11 Dec 2021 01:20 PM IST
विमल शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:20 PM IST
सार
लद्दाख के जैविक सेब के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खासे मुरीद है। यह पूरी तरह से जैविक हैं। बाजार में जबरदस्त रिस्पांस मिलने पर अब 10 राज्यों में लद्दाखी सेब की आपूर्ति की गई है।
विज्ञापन
सेब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीरी सेब के बाद अब लद्दाख के सेब भी दूसरे राज्यों में पहली पसंद बन रहे हैं। खास बात है कि लद्दाख के सेब पूरी तरह से जैविक हैं। उच्च पर्वतीय क्षेत्र की विशेष जलवायु में तैयार सेब को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खास उत्पाद बता चुके हैं। हाल ही में पीएम ने लद्दाख के जैविक सेब के स्वाद की तारीफ कर लोगों से इसका जायका लेने की अपील की थी।
विज्ञापन
लद्दाख प्रशासन ने लद्दाखी सेब की पहली खेप दक्षिण भारत में भेजी थी। इसका जबरदस्त रिस्पांस मिलने पर अब 10 राज्यों में लद्दाखी सेब की आपूर्ति की गई है। लद्दाख में बागवानी विभाग के सचिव रविंदर कुमार का कहना है कि लद्दाखी सेब की पहली खेप को दूसरे राज्यों में भेजा गया था।
विज्ञापन
इसका अच्छा रिस्पांस मिला है। सुमूर और निम्मू गांवों से दो टन सेब एयर कारगो से भेजे गए। दस राज्यों में पहुंचे लद्दाख सेब को हाथों हाथ लिया गया है, जिसके चलते अब लद्दाखी सेब की आपूर्ति बढ़ाई जाएगी। सचिव ने कहा कि लद्दाख की अर्थव्यवस्था के लिए सेब उत्पादन भी बड़ी भूमिका निभा सकता है।
विज्ञापन
बागवानी विभाग लद्दाख और हिमालयन लद्दाख एग्रो प्रोडक्ट्स के तत्वावधान से बागवानों के लिए एयर कारगो सेवा उपलब्ध करवाई गई है। यह सेब पूरी तरह से जैविक हैं, जिसकी वजह से इनका स्वाद भी खास है।
लद्दाखी सेब पर पीएम का ट्वीट
यदि आपको अवसर मिलता है तो लद्दाख के जैविक सेब का जरूर स्वाद लें। यह बेहद स्वादिष्ट हैं।