फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Modi liked the organic apples of Ladakh, now you can also taste them

पीएम की पसंद: मोदी को भाए लद्दाख के जैविक सेब, अब आप भी ले सकते हैं इनका स्वाद 

Sat, 11 Dec 2021 01:20 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 11 Dec 2021 01:20 PM IST
सार

लद्दाख के जैविक सेब के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खासे मुरीद है। यह पूरी तरह से जैविक हैं। बाजार में जबरदस्त रिस्पांस मिलने पर अब 10 राज्यों में लद्दाखी सेब की आपूर्ति की गई है। 
 

विज्ञापन
Modi liked the organic apples of Ladakh, now you can also taste them
सेब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीरी सेब के बाद अब लद्दाख के सेब भी दूसरे राज्यों में पहली पसंद बन रहे हैं। खास बात है कि लद्दाख के सेब पूरी तरह से जैविक हैं। उच्च पर्वतीय क्षेत्र की विशेष जलवायु में तैयार सेब को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खास उत्पाद बता चुके हैं। हाल ही में पीएम ने लद्दाख के जैविक सेब के स्वाद की तारीफ कर लोगों से इसका जायका लेने की अपील की थी।

विज्ञापन


लद्दाख प्रशासन ने लद्दाखी सेब की पहली खेप दक्षिण भारत में भेजी थी। इसका जबरदस्त रिस्पांस मिलने पर अब 10 राज्यों में लद्दाखी सेब की आपूर्ति की गई है। लद्दाख में बागवानी विभाग के सचिव रविंदर कुमार का कहना है कि लद्दाखी सेब की पहली खेप को दूसरे राज्यों में भेजा गया था।
विज्ञापन


इसका अच्छा रिस्पांस मिला है। सुमूर और निम्मू गांवों से दो टन सेब एयर कारगो से भेजे गए। दस राज्यों में पहुंचे लद्दाख सेब को हाथों हाथ लिया गया है, जिसके चलते अब लद्दाखी सेब की आपूर्ति बढ़ाई जाएगी। सचिव ने कहा कि लद्दाख की अर्थव्यवस्था के लिए सेब उत्पादन भी बड़ी भूमिका निभा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बागवानी विभाग लद्दाख और हिमालयन लद्दाख एग्रो प्रोडक्ट्स के तत्वावधान से बागवानों के लिए एयर कारगो सेवा उपलब्ध करवाई गई है। यह सेब पूरी तरह से जैविक हैं, जिसकी वजह से इनका स्वाद भी खास है। 
 
लद्दाखी सेब पर पीएम का ट्वीट
यदि आपको अवसर मिलता है तो लद्दाख के जैविक सेब का जरूर स्वाद लें। यह बेहद स्वादिष्ट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed