'अर्थशास्त्री न होते हुए भी मोदी की सोच का कमाल'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि अर्थशास्त्री न होते हुए भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन-धन योजना के बाद अब तीन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को देश के गरीबों को समर्पित कर जो कमाल कर दिखाया है, वह इससे पहले बड़े-बड़े अर्थशास्त्री भी नहीं कर पाए।
देश के विभिन्न हिस्सों की तरह जम्मू में शनिवार को तीन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना और अटल पेंशन योजना का विधिवत शुभारंभ करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने ये शब्द कहे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से देश के गरीबों और उनके परिवारों का भविष्य सुरक्षित होगा।
उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के लिए लोगों को स्वास्थ्य प्रमाणपत्र की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और बैंकों में एक फार्म भरने से ही योजनाओं का कवर मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि एक मई से शुरू हुई इन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में देश भर में अभी तक चार करोड़ लोग जुड़ गए हैं।
पदम पुरस्कार तय मानकों के तहत ही दिए जाते
जम्मू कश्मीर में पंजाब नेशनल बैंक की विभिन्न शाखाओं में भी चालीस हजार लोगों ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का कवर ले लिया है। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के कार्यकारी निदेशक डा. राम एस संगापुर ने योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर सांसद एवं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा, राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह, समाज कल्याण मंत्री बाली भगत, वित्त राज्य मंत्री पवन गुप्ता, विधायक डा. कृष्ण लाल, रविंद्र रैणा आदि भी मौजूद रहे।
केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने पत्रकारों की ओर से पूछे गए सवाल पर कहा कि देश में पदम पुरस्कार तय मानकों के तहत ही दिए जाते हैं। वहीं एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार की ओर से सिगार पीने पर एक अधिकारी पर कार्रवाई की उन्हें जानकारी नहीं है।