पीएम दौरा: जम्मू-कश्मीर को 108 जन औषधि केंद्र के साथ 20 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, बनिहाल-काजीकुंड रोड टनल शुरू
प्रधानमंत्री ने सांबा जिले की पल्ली पंचायत में हुई जनसभा के दौरान कहा कि 3100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनी 8.45 किमी. की बनिहाल काजीगुंड टनल से बनिहाल और काजीगुंड के बीच सड़क की दूरी 16 किमी. कम हुई है। इसके अलावा दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेसवे के तीन सड़क पैकेज पर 7500 करोड़ खर्च होंगे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को 20 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर पल्ली पंचायत से जम्मू-कश्मीर में संपर्क और बिजली क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए 20 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखी। इसमें प्रमुख रूप से बनिहाल-काजीगुंड सड़क टनल को औपचारिक तौर पर शुरू किया गया। दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेसवे के तीन सड़क पैकेज के साथ रतले और क्वार जल विद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई।
प्रधानमंत्री के हाथों अमृत सरोवर पहल की भी शुरुआत
प्रधानमंत्री के हाथों अमृत सरोवर पहल की भी शुरुआत की गई। स्वास्थ्य क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर को 108 जन औषधि केंद्र दिए गए। 3100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनी 8.45 किमी की बनिहाल-काजीगुंड टनल से बनिहाल और काजीगुंड के बीच सड़क की दूरी 16 किमी कम हुई है। इससे यात्रा का समय लगभग डेढ़ घंटे कम होगा।
दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस-वे के तीन सड़क पैकेज पर 7500 करोड़ की लागत
यात्रा की सुरक्षा और आपातकालीन निकासी के लिए जुड़वा ट्यूबों को हर 500 मीटर पर एक क्रास मार्ग से जोड़ा गया है। दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस-वे के तीन सड़क पैकेज पर 7500 करोड़ की लागत आएगी। इसमें 4/6 एसेस कंट्रोल एक्सप्रेस-वे में बलुसा एनएच-44 से गुड़ा बेलदारां- हीरानगर, हीरानगर-जख, विजयपुर से कुंजवानी जम्मू और जम्मू एयरपोर्ट से संपर्क जुड़ेगा।
850 मेगावाट की रतले जलविद्युत परियोजना का निर्माण
किश्तवाड़ जिले में चिनाब नदी पर लगभग 5300 करोड़ रुपये की लागत से 850 मेगावाट की रतले जलविद्युत परियोजना का निर्माण किया जा रहा है। 540 मेगावाट की क्वार जल विद्युत परियोजना भी किश्तवाड़ जिले में चिनाब नदी पर 4500 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएगी। यह परियोजनाएं क्षेत्र की बिजली जरूरत को पूरा करेंगी।