फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mock drill

Jammu News: पुंछ जिले में आज से 24 तक मॉक ड्रिल, ब्लैकआउट अभ्यास भी होगा

विज्ञापन
mock drill
सुरक्षा तैयारियां मजबूत करने के लिए प्रशासन ने उठाया कदम, लोगों से सहयोग की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिले के कुछ हिस्सों में सुरक्षा तैयारियों और प्रतिक्रिया तंत्र का आकलन करने के लिए 20 से 24 अप्रैल तक नियमित मॉक ड्रिल के साथ एक निर्धारित ब्लैकआउट अभ्यास किया जाएगा। इसकी तैयारियों के लिए सहायक आयुक्त राजस्व मोहम्मद सैयद ने रविवार को आदेश जारी किया। उन्होंने सभी विभागों से सहयोग करने के निर्देश दिए हैं।

इस आदेश के बाद लोगों में कई प्रकार की चर्चाओं व संदेह की स्थित को देखते हुए तहसीलदार हवेली अजहर मजीद, एसीआर मोहम्मद सैयद, डीसी अशोक कुमार शर्मा और पुंछ हवेली के विधायक एजाज अहमद जान ने स्पष्ट किया कि यह अभ्यास मानक सुरक्षा और आपातकालीन तैयारियों के प्रोटोकॉल का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि चिंता का कोई कारण नहीं है, लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। अधिकारियों ने लोगों से शांत रहने और मॉक ड्रिल में निर्देशों का पालन करने की अपील की है। कहा कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। प्रशासन ने सार्वजनिक सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और आश्वासन दिया कि किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed