{"_id":"60550ae68ebc3e8ca2544b27","slug":"mobile-towers-caught-stealing-batteries-samba-news-jmu2316832147","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल टावरों से बैटरियों की चोरी करने वालों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल टावरों से बैटरियों की चोरी करने वालों को पकड़ा
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरा साहिब। मोबाइल टावरों से बैटरियां चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 18 लाख रुपये की बैटरियां बरामद की गई हैं।
एसपी हेडक्वार्टर आदिल हामिद ने बताया कि मीरा साहिब, आरएस पुरा और बिश्नाह क्षेत्र में मोबाइल टावरों की बेटिरियां चोरी होने के कई मामले दर्ज किए गए थे। इनकी पुलिस जांच कर रही थी। पुलिस ने जांच के दौरान मीरा साहिब के गांव कोटली मियां फत्ता से बैटरियों से लदी दो गाड़िया जब्त की। इसमें एक आरोपी बिलाल अहमद निवासी डोडा को पकड़ा। पता चला कि वाहन से रखी बैटरियों को बेली चिराना से चुराया गया था। आरोपी से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनका पूरा गिरोह वारदातों शामिल है। वह जम्मू के कई क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इसके बाद चार अन्य को गिरफ्तार किया गया। इनमें मोहम्मद इरफान, मोहम्मद सलीम राथर, इमरान अहमद राथर तीनों भाई और जमात अली निवासी बेली चराना शामिल हैं। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने शहर के कई क्षेत्रों में झपटमार जैसी घटनाओं को भी अंजाम दिया था। उनसे नकदी भी बरामद की गई है।
एसपी ने बताया कि चोरी की गई बैटरियों को आरोपी कबाड़ी को बेचते थे। पकड़े गए आरोपियों में से एक पहले टेलीकॉम कंपनी में नौकरी करता था। वह टेक्निकल तरीके से टावर में लगे बैटरियां खोलता था। उसके अन्य साथी इन बैटरियों को उठाकर गाड़ियों में रखते थे। आरोपियों के खिलाफ जांच की जा रही है। अन्य आरोपियों की जांच की जा रही है। मौके पर एसडीपीओ आरएस पुरा शबीर अहमद खान, थाना प्रभारी आरएस पुरा जेपी शर्मा, मीरा साहिब एजाज बानी तथा अनिल चौधरी भी मौजूद थे।