{"_id":"8bc568d8d411a5f4c06f00c69695b633","slug":"mobile-tower-sealed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रातोंरात खड़ा किया मोबाइल टावर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रातोंरात खड़ा किया मोबाइल टावर सील
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 04 Feb 2016 07:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई बस्ती के रिहायशी इलाके में टावर लगाने का विरोध करने के बावजूद रातोंरात टावर खड़ा कर दिया गया। वीरवार सुबह टावर लगा देख इलाके के लोग भड़क उठे।
विज्ञापन
इसके बाद लोगों ने डिप्टी कमिश्नर सिमरनदीप सिंह को लिखित में शिकायत दी। इसके बाद उन्होंने मामला नगर निगम आयुक्त को रेफर कर दिया।
लोगों की मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम आयुक्त मनदीप कौर ने बिना किसी देरी के टावर को सील करा दिया।
नई बस्ती के शिफाली, अभिषेक, बोधराज, सुदेश कुमारी सहित करीब डेढ़ दर्जन महिलाएं थे। उन्होंने इलाके के 40 लोगों के हस्ताक्षर करा डीसी से शिकायत की।
शिफाली ने बताया कि उनके घर के पास रातोंरात चौथी मंजिल पर मोबाइल टावर लगा दिया गया। इसके रेडिएशन से उन्हें दिक्कतें होंगी। उनकी मांग है कि अब टावर को जल्द से हटवाया जाए।
विज्ञापन