{"_id":"61117cae8ebc3efcd7196d4e","slug":"mobile-tower-billawer-news-jmu24125621","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूरसंचार व्यवस्था न होने से मल्हार क्षेत्र के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूरसंचार व्यवस्था न होने से मल्हार क्षेत्र के लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। उप मंडल के दूरदराज मल्हार क्षेत्र में मोबाइल सिग्नल न होने के कारण लोगों को भारी परेशानियां उठानी पड़ती हैं। उनका कहना है कि इस बारे में कंपनियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन सुनवाई नहीं होती।
स्थानीय निवासी दुनी चंद ने बताया कि मोबाइल सिग्नल ढूंढने के लिए गांव से एक किलोमीटर के ऊपरी क्षेत्रों की तरफ रुख करना पड़ता है। मोहम्मद अशफाक ने बताया कि मोबाइल कंपनियों को कई बार इलाके में टावर लगाने के लिए कहा है, लेकिन आज तक गांव में टावर स्थापित नहीं किया गया। इससे इलाके में रहने वाले हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
धनीराम ने बताया कि मल्हार हायर सेकेंडरी स्कूल और पुलिस थाने के पास तो बिल्कुल भी मोबाइल सिंगल नहीं है। इससे लोगों को कोई भी जानकारी अगर पुलिस थाने में देनी हो तो मुश्किल होती है। 12वीं कक्षा में पढ़ाई करने वाले छात्र राजकुमार ने कहा कि मोबाइल सिगनल न होने के कारण इलाके के ज्यादातर विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द इलाके में टावर स्थापित किया जाए, जिससे लोगों को आए दिन मोबाइल सिग्नल की समस्या से निजात मिल सके।