फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mla meets governor nn vohra

विधायकों ने राज्यपाल से मिलकर समस्याएं बताईं

Fri, 06 Feb 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 06 Feb 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
mla meets governor nn vohra

नवनिर्वाचित विधायकों ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर समस्याएं बताईं। बिश्नाह के विधायक कमल अरोड़ा ने अरनिया सेक्टर में सीमा पर लगातार गोलाबारी से लोगों को हो रही समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर प्लाट देने की मांग रखी।

विज्ञापन


इसके अलावा प्रभावितों को मुआवजा, अवाम के लिए सुरक्षित बंकर बनाने और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पांच किलोमीटर दायरे में रहने वाले लोगों को आरक्षण देने की बात रखी। राज्यपाल ने उनकी मांगों पर जल्द विचार कर कार्यवाही का आश्वासन दिया। विधायक डा. शहनाज गनई ने पुंछ जिले के दूरदराज क्षेत्रों में राशन और केरोसिन की किल्लत से राज्यपाल को अवगत करवाया।
विज्ञापन


साथ ही 2011 की जनगणना के आधार पर नए राशन कार्ड बनाने की मांग की। बाढ़ में जिन लोगों के राशन कार्ड क्षतिग्रस्त हो गए, उन्हें भी नए राशन कार्ड जल्द मुहैया करवाने के निर्देश देने का आग्रह किया। विधायक ने एलओसी के करीब रहने वाले किसानों को पांच मरला आवास भूमि देने, बाढ़ में हुए नुकसान का मुआवजा देने, पुंछ में शेर-ए-कश्मीर और कलाई ब्रिज फिर से बनाने, जम्मू-पुंछ नेशनल हाईवे की मरम्मत जैसी समस्याएं रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने विधायक को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा रखे गए मुद्दों को जल्द हल करेंगे। राजोरी के विधायक कमर हुसैन ने भी राज्यपाल से मिलकर थन्ना मंडी रोड की मरम्मत, राजोरी में मिनी सचिवालय के काम को तेज करने, डुंगी, डोडासनबाला और बेहरोट को तहसील बनाने, राजोरी और पुंछ के लिए पहाड़ी विकास परिषद बनाने, दूर दराज इलाकों में टीचरों के खाली पड़े पदों को भरने जैसी मांगें रखीं। बाढ़ पीडि़तों को एनडीआरएफ रिलीफ बांटने में अनियमितताओं को भी विधायक ने रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed