{"_id":"688f1b52f13d91dbbb0b6ca9","slug":"mission-yuva-became-a-ray-of-hope-employment-and-entrepreneurship-fair-organized-in-ramba-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन युवा बना उम्मीद की किरण: रामबन में रोजगार और उद्यमिता मेले का आयोजन, चंदरकोट में युवाओं को मिला मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन युवा बना उम्मीद की किरण: रामबन में रोजगार और उद्यमिता मेले का आयोजन, चंदरकोट में युवाओं को मिला मंच
Sun, 03 Aug 2025 01:48 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क रामबन
अमर उजाला, नेटवर्क रामबन
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:48 PM IST
सार
रामबन के चंदरकोट में जिला रोजगार एवं परामर्श केंद्र और पॉलिटेक्निक कॉलेज के सहयोग से एक दिवसीय उद्यमिता मेला आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं को ‘मिशन युवा’ योजना के तहत स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
रामबन उद्यमिता मेला
- फोटो : ANI
विस्तार
जिला रोजगार एवं परामर्श केंद्र (डीईसीसी) रामबन ने गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, चंदरकोट के सहयोग से एक दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग एवं उद्यमिता मेले का आयोजन किया। यह मेला चंदरकोट स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं को 'मिशन युवा' योजना के अंतर्गत स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए प्रेरित करना था।
विज्ञापन
कार्यक्रम में जिलाधिकारी रामबन मोहम्मद इलियास खान ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, मिशन युवा सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि आपकी तकदीर बदलने का मौका है। सरकार की ओर से इसमें पूरा सहयोग मिल रहा है। आवेदन की प्रक्रिया पेपरलेस है और एक बार आवेदन करने पर विभाग आपकी पूरी परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनवाने से लेकर उसे पूरा करवाने तक मदद करता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि इस मंच का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, स्वरोजगार शुरू करें और दूसरों को भी रोजगार दें।
विज्ञापन
इस योजना के लाभार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा किए।
रियाज अहमद, जिन्होंने इस योजना के तहत किराना दुकान खोलने के लिए लोन लिया, ने बताया, डीसी साहब ने खुद मुझे स्वीकृति पत्र सौंपा। इससे मैं बहुत खुश और आभारी हूं। पहले कई समस्याओं का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब अपने बच्चों के भविष्य को लेकर आश्वस्त हूं। ये योजना बेरोजगारी दूर करने में बहुत मददगार है और समाज को नशे जैसी बुराइयों से भी बचा सकती है।
विज्ञापन
वहीं, नाजिया जान, जिन्होंने बुटीक खोलने के लिए आवेदन किया, कहा की सरकार ने गरीबों के लिए बहुत अच्छा काम किया है। मैं एक बुटीक शुरू करना चाहती हूं, और कई लड़कियां मेरे साथ जुड़ना चाहती हैं। यह जरूरी है कि लड़कियां एक-दूसरे का साथ दें और आत्मनिर्भर बनें।
कार्यक्रम में युवाओं को न केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, बल्कि उन्हें मौके पर ही आवेदन और मार्गदर्शन की सुविधाएं भी प्रदान की गईं। यह मेला स्थानीय युवाओं के लिए एक नई उम्मीद और अवसर बनकर सामने आया, जिससे उन्हें अपने सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण सहारा मिलेगा।
#WATCH | Chanderkote, Ramban, J&K: The District Employment and Counselling Centre (DECC), Ramban, in collaboration with Government Polytechnic College, Chanderkote, organised a one-day capacity building and entrepreneurship mela at the Polytechnic College campus in Chanderkote,… pic.twitter.com/qF2ffeCXgu
— ANI (@ANI) August 3, 2025