{"_id":"5deb51a48ebc3e1c16033e05","slug":"misdeed-with-15-year-old-girl-in-kathua-jammu-kashmir-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"#KabTakNirbhaya: कठुआ में 15 साल की बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#KabTakNirbhaya: कठुआ में 15 साल की बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 07 Dec 2019 12:45 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 07 Dec 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में 15 साल की बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने राजबाग थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। इसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, 363 और 4 पाक्सो के तहत मामला दर्ज कर छापेमारी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पहचान जोगिंद्र सिंह निवासी गूडा पंडितां के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पीड़िता के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई है कि तीन दिसंबर को आरोपी उसकी 15 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर कठुआ के एक होटल में ले गया। इसके बाद आरोपी ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। राजबाग थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच जारी है। आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन