फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Miscreants attempted to damage the Shrine of Mir Syed Mohammad Hamdani at Tral in jammu kashmir

जम्मू कश्मीरः शरारती तत्वों की नापाक हरकत, मोहम्मद हमदानी के श्राइन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश

Tue, 26 Nov 2019 10:33 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 26 Nov 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
Miscreants attempted to damage the Shrine of Mir Syed Mohammad Hamdani at Tral in jammu kashmir
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में सोमवार देर रात शरारती तत्वों ने एक इबादतगाह को आग लगा दी। हालांकि समय रहते स्थानीय लोगों ने इस पर काबू पा लिया। इसके चलते कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसबीच घटना पर कड़ा संज्ञान लेते हुए उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कौनसरबल त्राल में सोमवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे शरारती तत्वों ने  मीर सैयद मोहम्मद हमदानी की ज़ियारत के एक हिस्से को आग लगाने की कोशिश की। इस दौरान महिलाओं द्वारा नमाज के लिए इस्तिमाल में लाए जाने वाले हिस्से को नुकसान पहुंचा। लेकिन दमकल विभाग और स्थानीय लोगों द्वारा समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा नुकसान होने से बच गया। 
विज्ञापन

 

सरकारी खर्च पर होगा पुनर्निर्माण

उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मु ने डीजीपी दिलबाग सिंह को प्रदेश के सभी धार्मिक स्थानों की सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। त्राल की घटना की उपराज्यपाल ने कड़ी निंदा की है। साथ ही यह भी कहा है कि मस्जिद की मरम्मत पर होने वाला खर्च सरकार उठाएगी। सरकार की तरफ से किया जाएगा। इसे लेकर कश्मीर संभाग के मंडलायुक्त को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुर्मु ने कहा कि इस तरह की घटनाएं लोगों को उत्तेजित करती हैं और उनकी भावनाओं को आहत करती हैं। जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके दोषियों को जल्द ही सजा मिलेगी। पुलिस की तरफ से इन्हें पकड़ने के लिए पहले से ही बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चला रखा है। उन्होंने लोगों से कहा है कि वह शांति बनाए रखें और किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

कश्मीर में मस्जिदों की सुरक्षा मजबूत
त्राल की घटना के बाद पूरे कश्मीर की मस्जिदों की सुरक्षा को मजबूत कर दिया गया है। कश्मीर के आईजी से कहा गया है कि मस्जिदों की सुरक्षा पुख्ता करें। इसमें सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की मदद के लिए भी कहा गया है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed