फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Minority affairs team reached Srinagar, discussed possibilities of development with Governor Malik

श्रीनगर पहुंची अल्पसंख्यक मामलों की टीम, राज्यपाल मलिक से इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Tue, 27 Aug 2019 08:47 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 27 Aug 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
Minority affairs team reached Srinagar, discussed possibilities of development with Governor Malik
राज्यपाल सत्यपाल मलिक - फोटो : अमर उजाला

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के सचिव शैलेश की अगुवाई में छह सदस्यीय टीम मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर श्रीनगर पहुंची। समिति कश्मीर घाटी में विकास कार्यों का जायजा लेकर अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को रिपोर्ट सौंपेगी। समिति जम्मू और लेह का भी दौरा करेगी। टीम की रिपोर्ट के आधार पर नकवी 10 सितंबर के बाद कभी भी कश्मीर का दौरा कर सकते हैं।

विज्ञापन


सचिव शैलेश के अलावा टीम में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम की संयुक्त सचिव निगार फातिमा, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास और वित्त प्राधिकरण की चेयरमैन एवं प्रबंधक निदेशक शाहबाज अली, सेंट्रल वक्फ काउंसिल के सचिव एसएएस नकवी शामिल हैं। श्रीनगर पहुंचने के बाद शैलेश ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात की और संभाग में अल्पसंख्यकों के कल्याण ओर युवाओं के सामाजिक आर्थिक विकास की संभावनाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन


राज्यपाल ने इस दौैरान जम्मू-कश्मीर के त्वरित विकास की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ यहां के लोगों को मिलना चाहिए। उन्होंने युवाओं में कौशल विकास की जरूरत जताई ताकि बाजार में रोजगार की जरूरतों के अनुसार युवा वर्ग कुशल बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच नकवी ने दिल्ली में कहा कि कश्मीर गई टीम वहां विकास की संभावनाएं तलाशेगी। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद मंत्रालय का फोकस जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बड़े पैमाने पर विकास की संभावनाओं को तलाश कर उन पर काम करने का है। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम से भी जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का विकास होगा। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों में मुस्लिम, बौद्ध, सिख हैं और यहां अल्पसंख्यक मंत्रालय की भूमिका बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed