फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   minor kidnapping case

Jammu News: अब एसपी साउथ की एसआईटी करेगी नाबालिग अपहरण मामले की जांच

विज्ञापन
minor kidnapping case
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


जम्मू। नाबालिग अपहरण मामले में पुलिस ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है। टीम एसपी साउथ ममता शर्मा के नेतृत्व में काम करेगी। जांच टीम सभी सूबुत और तथ्यों की जांच करेगी। पुलिस ने शनिवार को नाबालिग के 164 के तहत बयान भी दर्ज कराए हैं।
नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी सब इंस्पेक्टर सरदार अली और प्रॉपर्टी डीलर मुज्जफर हुसैन पहले ही पांच दिन रिमांड पर हंै। आरोपी से पुलिस की ओर से की पूछताछ में पता चला है कि अपहरण के बाद नाबालिग को बाजाला में किसी जगह रखा गया था। 2010 में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुए सरदार 2019 में सब इंस्पेक्टर पद पर नियुक्ति हुए। वर्तमान में वह रामबन में कार्यरत था। अब पुलिस आरोपी के पूरे कार्यकाल की जांच कर रही है। 17 मई को नाबालिग काे होटल से बरामद किया गया था।
विज्ञापन


बाग-ए-बाहु पुलिस स्टेशन में 13 मई को नाबालिग के लापता होने की शिकायत दर्ज हुई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने होटल में रेड कर नाबालिग को कमरे से बरामद किया। उस दौरान सब-इंस्पेक्टर और उसके साथी प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार कि गयाया। दोनों के खिलाफ अपहरण और पाक्सो का मामला दर्ज हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब पुलिस ने शनिवार को प्रकरण की जांच के लिए विशेष जांच टीम का गठन किया है, जो बारीकी से जांच कर रिपोर्ट तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed