फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Minor becomes a mother in Kishtwar.

Jammu News: किश्तवाड़ में नाबालिग बनी मां

Sat, 19 Sep 2026 01:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 19 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Minor becomes a mother in Kishtwar.
पुलिस ने मामले में 25 साल के एक युवक को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। जिले में नाबालिग लड़की के मां बनने का मामला आया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले में एक 25 साल के युवक को हिरासत लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार, 15 वर्षीय नाबालिग के बयान के आधार पर आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है। वीरवार को जिला अस्पताल में नाबालिग ने नवजात को जन्म दिया। लड़की की कम उम्र सामने आने के बाद अस्पताल स्तर से मामला पुलिस के संज्ञान में आया। मामले से जुड़े तथ्यों, परिस्थितियों और अन्य संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। बाल संरक्षण से जुड़े लोगाें को भी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी फिरदौस अहमद ने बताया कि नाबालिग की जिला अस्पताल में डिलीवरी हुई है। नवजात पुलिस की निगरानी में अस्पताल में है। मामला सामने आने के बाद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिस युवक पर आरोप लगाया जा रहा है, उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी फिरदौस अहमद के अनुसार, पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि दोनों के बीच शादी की बात चल रही थी और उसका लड़की के घर आना-जाना था। थाना प्रभारी के अनुसार जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed