{"_id":"6210ce1b162c8c4ed351b1ae","slug":"minister-of-state-for-home-nityanand-will-visit-jammu-on-the-foundation-day-of-crpf","type":"story","status":"publish","title_hn":"समारोह: सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर गृह राज्य मंत्री नित्यानंद आएंगे जम्मू, 19 मार्च को मनाया जाएगा समारोह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समारोह: सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर गृह राज्य मंत्री नित्यानंद आएंगे जम्मू, 19 मार्च को मनाया जाएगा समारोह
Sat, 19 Feb 2022 04:32 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 19 Feb 2022 04:32 PM IST
सार
सीआरपीएफ के स्थापना दिवस के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। समारोह के दौरान सीआरपीएफ के जवान परेड में भाग लेंगे। इसके अलावा देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम भी होंगे।पहले गृहमंत्री अमित शाह के आने की अटकलें थीं
विज्ञापन
सीआरपीएफ
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीआरपीएफ के स्थापना दिवस के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। समारोह में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का आना प्रस्तावित है। आयोजन 16 मार्च से शुरू होगा जबकि 19 मार्च को मुख्य समारोह होगा। समारोह स्थल एमए स्टेडियम या फिर सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर बनतालाब में से एक होगा, जिसे लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
पहले गृहमंत्री अमित शाह के आने की अटकलें थीं। इस तरह का बड़ा समारोह पहली बार जम्मू में हो रहा है। सूत्रों के अनुसार समारोह के आयोजन से सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाया जाएगा। 19 मार्च को ही शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
विज्ञापन
समारोह के दौरान सीआरपीएफ के जवान परेड में भाग लेंगे। इसके अलावा देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम भी होंगे। मुख्य अतिथि सीआरपीएफ द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों पर जानकारी देंगे। इसके अलावा जवान हेरतअंगेज करतब भी दिखाएंगे।
विज्ञापन