फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Minister of State for Finance Anurag Singh Thakur on Jammu Kashmir and Ladakh visit

अनुच्छेद 370 हटाकर पीएम मोदी ने खोले विकास के द्वार, 40 हजार मौतों के लिए कांग्रेस जवाबदेह: अनुराग

Tue, 17 Sep 2019 02:16 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 17 Sep 2019 02:16 AM IST
सार

  • लेह दौरे से पूर्व जम्मू स्थित पार्टी मुख्यालय में नेताओं-कार्यकर्ताओं ने हुए रूबरू
  • केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा- कश्मीर में 40 हजार मौतों के लिए कांग्रेस जवाबदेह

विज्ञापन
Minister of State for Finance Anurag Singh Thakur on Jammu Kashmir and Ladakh visit
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद की वजह से हुई करीब 40 हजार मौतों के लिए कांग्रेस जवाबदेह है। पंडित जवाहर लाल नेहरू और कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35-ए लागू करवाकर ऐतिहासिक भूल की थी। इससे यहां आतंकवाद और अलगाववाद बढ़ा। कांग्रेस ने अभी तक अपनी गलतियों के लिए माफी नहीं मांगी है। 

विज्ञापन


लेह जाने से पहले सोमवार सुबह जम्मू स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे अनुराग ठाकुर ने पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर को भेदभाव और पिछड़ेपन से मुक्ति प्रदान दी है। अनुच्छेद 370 और 35-ए के हटने से जम्मू कश्मीर और लद्दाख में विकास और खुशहाली के द्वार खुल गए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 के हटने के बाद जम्मू कश्मीर का दौरा कर वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1992 में वह तिरंगा यात्रा लेकर जम्मू कश्मीर में आए थे। इसके बाद भी कई यात्राएं हुईं। भारत माता की जय व तिरंगा यात्रा लेकर रैली निकालने पर देश भक्तों पर लाठियां बरसाई जाती थीं। जेलों में डाला जाता था। संसद के दोनों सदनों ने पूरे जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बताने का प्रस्ताव पारित किया हुआ है। ऐसे में अनुच्छेद 370 हटाकर इस दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य संकल्प भी पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने महान विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के दिखाए रास्ते पर चलते हुए अनुच्छेद 370 को हटाया है। ठाकुर ने कहा कि पूर्व में जम्मू कश्मीर को केंद्र से मोटी विकास राशि मिलती रही लेकिन यहां विकास नहीं हुआ। अनुच्छेद 370 हटने से यहां निवेश बढ़ेगा। रोजगार के द्वार भी खुलेंगे। 


उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर चुटकी लेते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद से वह पाकिस्तान के भविष्य को लेकर डरे हुए हैं। भारत पड़ोसी देश को डराना नहीं चाहता लेकिन पड़ोसी को भी आतंकवाद का समर्थन बंद करना होगा। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने अनुराग ठाकुर का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें देश के शीर्ष युवा नेताओं में से एक बताया। इस अवसर पर सांसद जुगल किशोर शर्मा, महासचिव संगठन अशोक कौल, युद्धवीर सेठी, मेयर चंद्र मोहन गुप्ता और पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता व अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed