{"_id":"4b6127fa43f675e32d613fe407c70197","slug":"minister-jitendra-adopted-batan-village-of-kishtwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री ने किश्तवाड़ का एक गांव गोद लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री ने किश्तवाड़ का एक गांव गोद लिया
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 30 Jan 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने किश्तवाड़ जिले के दूरदराज के गांव बातन को गोद लिया है। वीरवार को जम्मू में पत्रकार वार्ता में किश्तवाड़ के विधायक सुनील शर्मा की मौजूदगी में मंत्री ने इसकी घोषणा की।
विज्ञापन
डा. जितेंद्र ने कहा कि सात महीने के कार्यकाल में अब तक उन्होंने तीन गांव गोद लिए थे। इनमें कठुआ जिले की हीरानगर तहसील का गांव सुंगवाली, डोडा जिले का गांव हुंबल और उधमपुर जिले का बाढ़ से उजड़ा गांव सद्दल शामिल है। उन्होंने कहा कि सुंगवाली और हुंबल गांव के लिए उन्होंने अपने विकास निधि कोष से प्रत्येक गांव को 37.50 लाख की राशि उपलब्ध करवा दी है।
विज्ञापन
जहां तक सद्दल गांव की बात है तो यहां पर 18 महीनों में जम्मू कश्मीर का पहला स्मार्ट गांव बनाकर तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सद्दल में विकास निधि कोष के अलावा उनकी कोशिश राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं की भी मदद लेकर गांव का विकास करने की है।
विज्ञापन
अब तक 5000 की जनसंख्या वाले गांव में बाढ़ से पूर्व करीब 80 घर थे। बाढ़ में करीब चालीस लोग मारे गए। इसके बाद चालीस के करीब परिवार उधमपुर चले गए और चालीस परिवार गांव को छोड़ समीप के अन्य गांवों में रहने लगे।
गोद लेने के बाद उन्होंने अब तक करीब 27 हट बनाकर चालीस परिवारों के रहने का इंतजाम कर दिया है। बाकी के लिए काम जारी है। इस गांव में जून 2016 तक हर सुविधा होगी, जोकि स्मार्ट गांव में चाहिए।
मंत्री ने कहा कि चौथे गांव के रूप में किश्तवाड़ जिले के बातन गांव को उन्होंने गोद लिया है। उनका प्रयास रहेगा कि इसका भी पर्याप्त विकास हो। उन्होंने कहा कि वह एक ओर गांव को गोद लेंगे। इसकी घोषणा बाद में की जाएगी।