फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   minister, javed rana, order

फील्ड में उतरें अफसर, लोगों तक पहुंचाएं साफ पानी : राणा

विज्ञापन
minister, javed rana, order
मंत्री जावेद राणा से मुलाकात करते प्रतिनि​धि मंडल। स्रोत, सूचना विभाग
जम्मू। जलशक्ति मंत्री जावेद अहमद राणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे पेयजल संकट की शिकायतों का निपटारा गंभीरता से करें। अधिकारियों को फील्ड में उतरकर पुराने या खराब हैंडपंपों की जांच करनी होगी। इन्हें इस्तेमाल लायक बनाना होगा। वीरवार को प्रतिनिधिमंडलों ने पेयजल किल्लत का मुद्दा मंत्री के सामने रखा। इसके बाद मंत्री ने निर्देश दिए कि अधिकारी फील्ड में जाकर स्थिति का आकलन करें।
विज्ञापन

खेती और पशुपालन के लिए पानी की कमी से जुड़े मुद्दे भी उठाए और लंबित सिंचाई व लिफ्ट वाटर योजनाओं को जल्द पूरा करने का आग्रह किया। मंत्री ने आश्वासन दिया कि ऐसी योजनाओं में तेजी लाई जाएगी और डिवीजनल अधिकारियों को बिना देरी स्टेटस रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। जनजातीय प्रतिनिधिमंडलों ने मंत्री का ध्यान जनजातीय उप योजनाओं के तहत विकास कार्यों की धीमी गति की ओर दिलाया और कम सुविधा वाले जनजातीय इलाकों में एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल खोलने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed