{"_id":"ca9d15f5167b4095a3ed79b994781e6e","slug":"minister-5-mlas-airlifted-due-to-jk-highway-closure-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूस्खनल में फंसे मंत्री को हेलीकॉप्टर से निकाला गया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूस्खनल में फंसे मंत्री को हेलीकॉप्टर से निकाला गया
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 17 Mar 2015 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्फबारी और भारी बारिश के बाद लगातार तीसरे बंद जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर जगह जगह करीब 2000 से अधिक वाहन फंसे हुए हैं। इस बमोसम बरसात का असर माननीयों पर भी पड़ा है। भूस्खलन के चलते कई जगहों पर जाम हुए हाईवे परजम्मू कश्मीर सरकार के लोक निर्माण विभाग सुनील शर्मा समेत पांच विधायक भी इस जाम में फंस गए।
विज्ञापन
आज विधानसभा में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए मंत्री समेत इन सभी विधायकों को हलीकॉप्टर के सहारे निकाला गया।डोडा किश्तवाड़ के डीआईजी नासिर अहमद ने बताया कि ये विधायक अलग-अलग स्थनों पर फंसे हए थे। इन सभी चॉपर की मदद से निकाला गया जिससे यह सब शपथ ग्रहण के लिए जम्मू पहुंच सके।
विज्ञापन
भूस्खलन के चलते फंसे विधायकों में डोडा के विधायक शक्ति परिहार, रामबन के विधायक नीलम लांगे, भद्रबाह के विधायक दलीप परिहार, एंव कश्मीर के दो विधायक खलील बंद और अब्दुल माज़ीद भट शामिल हैं।वहीं बटोट-किश्तवाड़ मार्ग बंद हो जाने के कारण विधायक जीएम सुरुरी को भी चॉपर की मदद से निकाला जा सका।
विज्ञापन