{"_id":"6627094ea54271348b031fb9","slug":"mining-block-will-starts-from-april-month-jammu-news-c-10-jam1008-345875-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कमेटी के पास पहुंची खनन ब्लाक की रिपोर्ट, इसी माह मिल सकती है मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कमेटी के पास पहुंची खनन ब्लाक की रिपोर्ट, इसी माह मिल सकती है मंजूरी
विज्ञापन
-बंद ब्लाकों से अवैध खनन के कारण बढ़ी निर्माण सामग्री की कीमतों से मिलेगी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू।
जिले में बंद पड़े खनन ब्लाक जल्द ही फिर से शुरू हो जाएंगे। इसी महीने अंत तक इनको चलाने की अनुमति मिलने की उम्मीद है। ब्लाक शुरू होने से निर्माण सामग्री के दुगने- तीन गुना कीमतों से भी राहत मिलेगी। दरअसल, ब्लाक बंद होने से रेत व बजरी का अवैध खनन जमकर हो रहा है जिसका असर आम लोगों पर पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि खनन विभाग ने ब्लाकों से संबंधित रिपोर्ट अनुमति देने वाली कमेटी को सौंप दी है। अगले एक हफ्ते में कमेटी की बैठक होने जा रही है जिसमें ब्लाक शुरू करने की अनुमति दी जा सकती है। फिलहाल मौजूदा समय में जम्मू में 30 खनन ब्लाक हैं जो पिछले आठ महीनों से बंद पड़े हुए हैं। इसकी वजह से रेत, बजरी, पत्थर जैसी सामग्री की भारी किल्लत है और यह लोगों को ब्लैक में खरीदनी पड़ रही है। जो या तो बाहरी क्षेत्रों से आ रही है। या फिर अवैध रूप से इसका खनन किया जा रहा है।