{"_id":"64dd264c2155a7a35b02f297","slug":"minibus-carrying-pilgrims-of-machail-mata-yatra-overturned-on-jammu-srinagar-national-highway-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर: मचैल माता के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों से भरी बस पलटी, जम्मू के 13 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर: मचैल माता के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों से भरी बस पलटी, जम्मू के 13 लोग घायल
Thu, 17 Aug 2023 10:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 17 Aug 2023 10:07 AM IST
सार
उधमपुर में हुए हादसे में 13 लोग घायल हो गए। उधमपुर के एसएसपी विनोद कुमार ने बताया कि घटना के समय मिनी बस जम्मू में माचैल माता जा रही थी। सभी घायलों को जीएमसी उधमपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
उधमपुर में मिनी बस पलटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मचैल मता के दर्शन कर किश्तवाड़ के पद्दर से जम्मू लौट रहे यात्रियों से भरी मेटाडोर दुर्घटनाग्रस्त होकर रोड पर पलट गई। घटना रात 11.30 बजे की है। बस में 23 यात्री सवार थे। दुर्घटना में 13 लोग घायल हुए हैं। सभी को उधमपुर के जीएमसी में भर्ती करवाया गया है। दो घायलों की स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें जीएमसी जम्मू के लिए रैफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सभी यात्री जम्मू की रेशमगढ़ कालोनी के रहने वाले हैं। सभी लोग माथा टेकने के बाद जम्मू लौट रहे थे कि बस उधमपुर में बट्टल वालियां के नजदीक मोदी ग्राउंड के पास से गुजरते वक्त असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटनास्थल पर चीखो-पुकार मची को सड़क से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों ने बस के शीशों को तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से उधमपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
ये लोग हुए घायल
हादसे में सुरेंदर कुमार,भोली देवी, सुनीता देवी,पूजा, निशा, रोहित,गरदावरी देवी, घारू देवी, नीलू देवी, भारती देवी, अरशिती देवी, शशि देवी और रवि दास घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।
विज्ञापन