{"_id":"6a10519c42611b7b70034999","slug":"mine-blast-nowshera-one-injured-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: नौशेरा के कलाल एलओसी क्षेत्र में बारूदी सुरंग विस्फोट, एक जवान घायल; उधमपुर सैन्य अस्पताल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: नौशेरा के कलाल एलओसी क्षेत्र में बारूदी सुरंग विस्फोट, एक जवान घायल; उधमपुर सैन्य अस्पताल रेफर
Fri, 22 May 2026 06:38 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Fri, 22 May 2026 06:38 PM IST
सार
नौशेरा सेक्टर के अग्रिम कलाल इलाके में एलओसी के पास गश्त के दौरान बारूदी सुरंग फटने से सेना का एक जवान घायल हो गया। साथी जवानों ने उसे निकालकर प्राथमिक उपचार दिया। गंभीर हालत में उसे उधमपुर सैन्य अस्पताल एयरलिफ्ट किया गया।
विज्ञापन
Breaking News
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौशेरा सेक्टर के अग्रिम कलाल इलाके में नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग फटने से सेना का एक जवान घायल हो गया। बताया जा रहा है कि जवान नियमित गश्त पर था, तभी अचानक उसका पैर सुरंग पर पड़ गया और तेज धमाका हुआ। धमाके में जवान के पैर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
घटना के तुरंत बाद साथी जवानों ने उसे सुरक्षित निकाला और प्राथमिक उपचार दिया। हालत गंभीर होने के कारण उसे हेलीकॉप्टर के जरिए उधमपुर स्थित सैन्य अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सेना के अधिकारियों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। हालांकि, इस घटना की आधिकारिक तौर पर अभी तक पुष्टि नहीं की गई है। एलओसी पर पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन