{"_id":"666cddd98f9d6da46c000947","slug":"millitiant-video-viral-akhnoor-news-c-268-1-akb1001-100604-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अखनूर में सेना के पोर्टर को रियासी हमले का आतंकी बना किया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अखनूर में सेना के पोर्टर को रियासी हमले का आतंकी बना किया वायरल
Sat, 15 Jun 2024 05:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 15 Jun 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
आतंकी हमलों के बीच अफवाहों का दौर जारी, पुलिस ने की अफवाहों को फैलाने से बचने की अपील
अखनूर। जम्मू संभाग में पिछले कुछ समय में हुए लगातार चार आतंकी हमले के बाद अब अफवाहों का दौर भी शुरू हो चुका है। वीरवार को जम्मू के नरवाल क्षेत्र में संदिग्ध दिखने की अफवाह फैली थी। वहीं शुक्रवार शाम को अखनूर में रियासी हमले में शामिल आतंकी को देखे जाने की अफवाह ने भय की स्थिति पैदा कर दी।
जानकारी के अनुसार किसी व्यक्ति ने अखनूर कस्बे के पुराने अस्पताल के पास एक युवक जिसने सर पर पटका बांधा था और पीठ पर बैग लदा हुआ था उसका फोटो खींच कर रियासी हमले वाला आतंकी बताकर उसे वायरल कर दिया व वही फोटो पुलिस के अधिकारियों को भी भेज दिया। देखते ही देखते यह फोटो और संदेश आग की तरह फैल गया जिससे इलाके में भय का माहौल बन गया। मामले की सूचना मिलते ही जम्मू कश्मीर तुरंत हरकत में आई और युवक की तलाश में जुट गई। एसपी ग्रामीण बृजेश शर्मा और एसडीपीओ अखनूर मोहन शर्मा ने थानाप्रभारी अखनूर तारिक अहमद व चौकी प्रभारी ज्यौड़ियां संजीत सिंह के साथ मिलकर खुद मौका संभाला और काफी मशक्कत के बाद उस युवक को ढूंढ निकाला। जांच करने पर पता चला कि वह युवक अखनूर के जड गांव का स्थानीय निवासी है जो लेह में सेना के पोर्टर के तौर पर तैनात था और छुट्टी मिलने पर घर वापस जा रहा था। युवक की पहचान मुकेश कुमार पुत्र मदनलाल निवासी जड़ अखनूर के रूप में हुई।
वहीं इस मामले में अफवाह को फैलते देख तुरंत एसपी ग्रामीण बृजेश शर्मा और एसडीपीओ अखनूर मोहन शर्मा ने मामले की पूरी जानकारी दी और लोगों को यह साफ किया कि जिस युवक को सोशल मीडिया पर रियासी हमले का आतंकवादी दिखाकर वायरल किया जा रहा है वह असल में अखनूर के जड गांव का स्थानीय निवासी है और सेना में पोर्टर के तौर पर सेवा कर रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे नाजुक समय में लोगों को पुलिस व सुरक्षा बलों का साथ देना चाहिए।