फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   militenci news

पाकिस्तान की ओर से हथियारों की तस्करी जारी

विज्ञापन
militenci news
सांबा। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी घुसपैठ के प्रयास जारी रखे हुए है। गणतंत्र दिवस को बाधित करने के उद्देश्य से सीमा से जहां घुसपैठियों को भेज कर सुरक्षा व्यवस्था की टोह ली जा रही है वहीं हथियारों के साथ नशीले पदार्थों की भी तस्करी की जा रही है।
विज्ञापन

रक्षा सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की ओर से लांचिग पैड को भी सक्रिय किया गया है। पाकिस्तान की भोपालपुर और रामगढ़ सेक्टर के सामने की लहरी कलां के लांचिग पैड को सक्रिय किया गया है। जहां से घुसपैठियों को सीमा की रैकी कराकर भारतीय सीमा में घुसपैठ कराई जा सके। वहीं हथियारों की भी तस्करी कराई जा सके। इस बारे में आईजी बीएसएफ ने भी साफ कहा कि उनके पास भी ऐसे इनपुट हैं कि दो स्थानों पर घुसपैठियों के दल सक्रिय हैं। इससे पहले भी मई 2020 में सांबा के बसंतर दरिया से ड्रोन से हथियार गिराए गए थे। 4 अगस्त 2021 को सांबा सेक्टर में 4 पिस्टल, 8 मैगजीन और 232 राउंड बरामद किए। 14 मई 2021 एके 47 एक, 9 एमएम पिस्टल एक और 15 राउंड बरामद किए। 7 अक्टूबर 2021 को राजपुरा के बबर नाला के निकट से पिस्टल-2, मैगजीन-5, राउंड-112 और एक सिलेंसर बरामद किया गया। अब रामगढ़ के एसएन पुरा से हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed